फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first set bid on OLX for Mobile, then shot men in agra

आगरा: पहले OLX पर लगाई मोबाइल की बोली, फिर मार दी गोली

Sun, 03 Jul 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 03 Jul 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
 first set bid  on  OLX for Mobile, then shot men in agra

उत्तर प्रदेश स्थित आगरा के पुरानी मंडी रोड पर वीआईपी इलाके विक्टोरिया पार्क के पास शनिवार दोपहर तकरीबन 12 बजे मोबाइल लूट के विरोध पर पल्सर सवार तीन बदमाशों ने सैंया निवासी किसान रामप्रकाश त्यागी के पुत्र देवदत्त त्यागी (25) को गोली मार दी। बदमाश मोबाइल फोन लूट ले गए। लुटेरों ने ओएलएक्स पर मोबाइल का विज्ञापन देखकर देवदत्त को बुलाया था। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।  बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


देवदत्त संजय प्लेस में एनआईआईटी की कोचिंग कर रहा है। वह बस से अक्सर आगरा आता है। उसने एक सप्ताह पहले सेमसंग ए-8 मोबाइल बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। तीन दिन पहले एक युवक ने उसे फोन किया। खुद को एत्मादपुर का रहने वाला बताया। मोबाइल की कीमत लगाने के बाद उसे मिलने की कहने लगा। शनिवार को देवदत्त आने के लिए राजी हो गया।
विज्ञापन


बदमाशों ने उसे विक्टोरिया पार्क के पास बुलाया। देवदत्त 12 बजे पहुंचा। तभी काली पल्सर पर तीन बदमाश आए। उन्होंने मोबाइल देखने के बहाने अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद जाने लगे। देवदत्त उनसे भिड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश करने लगे गालीगलौज

 first set bid  on  OLX for Mobile, then shot men in agra

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश उससे गालीगलौज करने लगे। तभी एक बदमाश ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी। वह गिर पड़ा। उसे एक और गोली मारने के लिए तमंचा ताना, लेकिन फायर नहीं हुआ। इसके बाद बदमाश तमंचा वहीं फेंककर पुरानी मंडी चौराहे की ओर भाग गए। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर उसके परिवारीजन भी आ गए।

बाइक पर नहीं था नंबर 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों की बाइक पर नंबर नहीं लिखा था। इसके साथ ही बदमाशों ने अपने चेहरे भी खोल रखे थे। चेकिंग में न पकड़े जाएं इसलिए तमंचा फेंककर चले गए। 

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
ओएलएक्स पर बोली लगाकर सामान लूटने वाला गिरोह सक्रिय है। पिछले दिनों ही बोदला के एक युवक ने कार का विज्ञापन दिया था। एक युवक ने उसे बुलाया। शास्त्रीपुरम में कार को टेस्ट ड्राइव के बहाने ले उड़ा। सदर में इसी तरह एक युवक बाइक ले उड़ा था। पिछले साल ओएलएक्स पर ऑडी कार का विज्ञापन देकर शहर के एक प्रमुख हड्डी रोग विशेषज्ञ के चिकित्सक पुत्र से दो लाख रुपये की ठगी कर ली गई थी।

ओएलएक्स पर हर वर्गीकृत विज्ञापन के साथ यह टिप्स दिए गए...
1. कभी भी एडवांस में रुपये न दें।
2. विक्रेता से हमेशा सार्वजनिक स्थान पर मिलें।
3. अप्रत्याशित कीमत वाले सामन नजरअंदाज करें। 
4. कोई भी अंदेशा होने पर डील न करें।

Published By Rahul Sankrityayan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed