फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First session of 18th Lok Sabha likely to commence around June 1

Lok Sabha: इस तारीख से शुरू हो सकता है 18वीं लोकसभा का पहला सत्र; राष्ट्रपति करेंगी सत्र की औपचारिक शुरुआत

Sat, 08 Jun 2024 02:10 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 08 Jun 2024 02:10 AM IST
सार

सत्र की तारीखों पर अंतिम फैसला नई केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लिया जाएगा। सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों का दोनों सदनों से परिचय भी कराएंगे। सत्र 22 जून को समाप्त होने की संभावना है।

विज्ञापन
First session of 18th Lok Sabha likely to commence around June 1
भारतीय संसद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद 18वीं लोकसभा का पहला सत्र जून के तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जा सकता है। सरकार से जुड़े सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सत्र की शुरुआत नए सांसदों के शपथग्रहण से होगी। सभी सांसदों के शपथग्रहण में दो दिन का समय लग सकता है। इसके बादनए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इसके अगले दिन राष्ट्रपति दोनों सदनों के संयुक्त बैठक को संबोधित कर सत्र की औपचारिक शुरुआत करेंगी।

विज्ञापन


सत्र की तारीखों पर अंतिम फैसला नई केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लिया जाएगा। सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों का दोनों सदनों से परिचय भी कराएंगे। सत्र 22 जून को समाप्त होने की संभावना है। यह सत्र एक सप्ताह की छोटी अवधि के लिए आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके बाद जुलाई-अगस्त में संसद का मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा और इस दौरान वित्त वर्ष 2024-25 का नियमित बजट भी पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद कैबिनेट की बैठक होने की संभावना है। गौरतलब है केंद्रीय मंत्रिमंडल की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 जून को 17वीं लोकसभा भंग कर दी थी। इसके बाद, मुर्मू ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी को मनोनीत प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed