फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First rain of the monsoon, water logged in the BJP new headquarter

मानसून की पहली ही बारिश में भाजपा के नए मुख्यालय में भर गया पानी

Sat, 14 Jul 2018 01:35 AM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jul 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
First rain of the monsoon, water logged in the BJP new headquarter

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा का मुख्यालय मानसून की पहली बारिश ही नहीं झेल पाया। करीब दो एकड़ यानी 8 हजार वर्ग मीटर में फैले पार्टी के नए दफ्तर में पहली ही बारिश में पानी भर गया। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में 6ए, दीनदयाल मार्ग पर स्थित भाजपा का नया आलीशान दफ्तर मानसून की पहली बारिश के सामने बेबस नजर आया। शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे भाजपा मुख्यालय में केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी, लेकिन बारिश के चलते कॉन्फ्रेंस रूम का एसी ही काम नहीं कर रहा था। पूछा, तो बताया गया कि सेंट्रल एसी यूनिट में पानी भर गया है, जिसके चलते एसी बंद हैं। 

विज्ञापन


आलम ये था कि मुख्यालय की गैलरी में कई जगह बाल्टियां रखी हुई थीं। फॉल्स सीलिंग्स से जगह-जगह पानी टपक रहा था। एक वर्कर से पूछा, तो उसने जवाब दिया कि बिल्डर ने भूंकप की गारंटी ली थी, बारिश की नहीं। वहीं एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पहली बारिश में तो सभी ईमारतों में सीलन आती है, और यह कोई नई बात नहीं है। वहीं निर्मला सीतारमण के बारिश के चलते जाम में फंसने से प्रेस कॉन्फ्रेंस आधा घंटे बाद शुरू हुई। बारिश के चलते निर्मला जी न केवल आते हुए जाम में फंसी, बल्कि जाते हुए भी देर तक जाम में फंसी रहीं।   
विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा का यह नया दफ्तर दुनिया की किसी भी राजनीतिक पार्टी का सबसे बड़ा कार्यालय है और सभी सुविधाओं से लैस है। इसे बनाने में मात्र 14 महीने का वक्त लगा है। इसी साल फरवरी में ही भाजपा ने अपने नए मुख्यालय में प्रवेश किया था। भाजपा अध्यक्ष का दफ्तर बिल्डिंग के सबसे ऊपर के हिस्से यानी तीसरी मंजिल पर है, दूसरी मंजिल पर पार्टी के दूसरे नेता, महासचिव, सचिव, उपाध्यक्षों की बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिया के लिए ग्राउंड फ्लोर पर एक हॉल बनाया गया है और वक्ताओं के लिए भी अलग-अलग 8 रूम बनाए गए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल भी ग्राउंड फ्लोर पर ही बना हुआ है, जिसमें पार्टी की नियमित ब्रीफिंग होती है। पार्टी दफ्तर में दो बेसमेंट पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed