फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First promotion to get new doctors after posting in villages: Vice President

नए डाक्टरों को गांवों में पोस्टिंग के बाद मिले पहला प्रमोशन: उप राष्ट्रपति

Fri, 27 Apr 2018 05:09 AM IST
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Apr 2018 05:09 AM IST
विज्ञापन
First promotion to get new doctors after posting in villages: Vice President
Venkaiah Naidu
डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे देश के गावों और पिछड़े इलाकों के लिए उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने एक नया सॉल्यूशन दिया है। उनका कहना है कि नए एमबीबीएस डॉक्टर को पहला प्रमोशन तभी मिले, जब तक कि वह किसी पिछड़े इलाके में अपनी पोस्टिंग पूरी न कर ले। साथ ही, उप राष्ट्रपति ने फैमिली डॉक्टर की अवधारणा पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


गुरुवार को 15वीं वर्ल्ड रूरल हेल्थ कॉन्फ्रेंस के शुरुआती सत्र को संबोधित करते हुए उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने कहा कि कम आय वाले देशों में प्रभावशाली हेल्थकेयर सर्विसेज की जरूरत है। इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन एकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशयंस की तरफ से किया गया। उप राष्ट्रपति ने कहा कि इस समस्या से निजात पाने के लिए हेल्थ सेक्टर में शामिल लोगों को मिल कर प्रयास करना होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, शहरी और ग्रामीण के बीच की खाई को खत्म करने के लिए निजी क्षेत्र, एनजीओ और डॉक्टर्स की संस्थाओं को अहम भूमिका निभानी होगी। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए एक संभावित हल देते हुए कहा कि गावों और पिछड़े इलाकों में नए एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति अनिवार्य की जाए और उसके बाद ही उसे पहला प्रमोशन मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉन्फ्रेंस में उन्होंने फैमिली डॉक्टर की अवधारणा पर भी जोर दिया। उप राष्ट्रपति ने कहा कि फैमिली डॉक्टर पूरे परिवार प्राइमरी इलाज के साथ न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और सामाजिक दिक्कतों को सुलझाने में भी मदद करता है। साथ ही, जरूरत पड़ने पर अन्य हेल्थ सर्विसेज और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भी मदद लेता है।

उन्होंने इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दुनिया की आधी आबादी गांव-देहात में रहती है, और केवल 38 परसेंट नर्से उनकी देखभाल करती हैं। जबकि इसके एक तिहाई से कम संख्या डॉक्टरों की है। उन्होंने कहा कि यह समस्या विकसित देशों में भी है, जहां दूरदराज वाले इलाकों में डॉक्टरों की भारी कमी है। अमेरिका का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां दूर-दराज वाले इलाकों में 20 फीसदी आबादी पर केवल 9 फीसदी ही रजिस्टर्ड डॉक्टर हैं।


इस दौरान उप राष्ट्रपति ने सरकार के नए हेल्थ इंश्योरेंस कार्यक्रम आयुष्मान भारत का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इससे 10 करोड़ परिवारों को फायदा पहुंचेगा। इस कार्यक्रम के तहत पूरे देश में 1.5 लाख हेल्थ और वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed