{"_id":"5e5840f18ebc3ef3c355719e","slug":"first-phase-of-india-and-america-comprehensive-business-agreement-expected-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और अमेरिका के व्यापक कारोबारी करार के पहले चरण के जल्द होने की उम्मीद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत और अमेरिका के व्यापक कारोबारी करार के पहले चरण के जल्द होने की उम्मीद
Fri, 28 Feb 2020 03:51 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 28 Feb 2020 03:51 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
भारत और अमेरिका बहुत जल्द अपने व्यापक कारोबारी करार के पहले चरण पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इस कारोबारी करार का मॉडल चीन के समझौते को ट्रंप प्रशासन द्वारा दिए गए अंतिम मसौदे की तरह होगा।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों देश इस महत्वाकांक्षी करार के पहले चरण के लिए बातचीत पूरी कर चुके हैं और इसे जल्द ही अमलीजामा पहना दिया जाएगा। साथ ही दोनों देशों ने संपूर्ण समझौते पर बातचीत शुरू करने का फैसला लिया है, यह भारतीयों को दोहरे कराधान से राहत प्रदान करता है।
विज्ञापन
इस बीच भारत ने अमेरिका से कहा है कि वह पाकिस्तान पर अपनी सरजमीं से संचालित आतंकी गुटों के खात्मे के लिए दबाव डाले क्योंकि अफगानिस्तान में तालिबान के साथ शांति समझौते पर पहुंचने के लिए इस्लामाबाद का सहयोग बहुत अहम है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद और अमेरिका तथा तालिबान के बीच प्रस्तावित शांति समझौते को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच चर्चा हुई थी।