फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First Omicron case detected in Visakhapatnam in andhra pradesh total number of case in india 34

Omicron Alert: केरल में भी ओमिक्रॉन की एंट्री, आठ राज्यों में मिले मामले, देश में अब तक 38 केस

Sun, 12 Dec 2021 01:23 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 12 Dec 2021 01:23 PM IST
सार

महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली और राजस्थान के बाद अब ओमिक्रॉन के केस आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ में भी मिले हैं। विशाखापत्तनम में इस वैरिएंट का मरीज संक्रमित मिला है। वहीं, नागपुर और कोच्चि में भी कोरोना के नए वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है।

विज्ञापन
First Omicron case detected in Visakhapatnam in andhra pradesh total number of case in india 34
कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना का नया ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनियाभर के साथ अब भारत में भी तेजी से पैर पसार रहा है। अब तक यह वैरिएंट देश के आठ राज्यों तक फैल चुका है। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में है। राज्य में 18 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसके बाद राजस्थान में नौ लोग इसकी चपेट में आए हैं। 

विज्ञापन


रविवार को ओमिक्रॉन के पांच और मरीज पाए गए हैं। यह मरीज चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और केरल में मिले। इसके साथ ही देश में अब तक 38 लोग ओमिक्रॉन वैरिेएंट का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन


भारत में आए पांच नए मामलों में पहला आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में मिला। जिस मरीज में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है, वह हाल ही में आयरलैंड से मुंबई होते हुए यहां पहुंचा। उधर, चंडीगढ़ का मरीज इटली से आया है। वहीं, कर्नाटक में दक्षिण अफ्रीका से आया 34 वर्षीय शख्स इस वैरिएंट से संक्रमित पाया गया। नागपुर में दक्षिण अफ्रीका से लौटा युवक और कोच्चि में ब्रिटेन से आए व्यक्ति में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागपुर में दक्षिण अफ्रीका से लौटा सख्श संक्रमित
नागपुर नगर निगम (एनएमसी) के आयुक्त राधाकृष्णन बी ने बताया कि एक स्थानीय निवासी लगभग आठ दिन पहले पश्चिम अफ्रीका के एक देश से आया था। उसके आने पर उसकी कोरोना की जांच पॉजिटिव आई थी। उसके बाद उसने उसे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसका नमूना जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया था।

आंध्र प्रदेश में 15 यात्री कोरोना संक्रमित
आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 15 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि और कितने मरीज नए वैरिएंट का शिकार हुए हैं। राहत की बात ये है कि ओमिक्रॉन से अभी तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि ओमिक्रॉन भले ही तेजी से फैलने वाला वैरिएंट है, लेकिन डेल्टा की अपेक्षा यह कमजोर है।

6 दिसंबर को कोच्चि आया व्यक्ति संक्रमित
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि कोच्चि में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। संबंधित व्यक्ति 6 दिसंबर को ब्रिटेन से कोच्चि लौटा था। उसने 8 दिसंबर को कोरोना का टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जीनोम सीक्वेंसिंग में इसमें ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई।

आंध्र प्रदेश के निजी स्कूल में कोरोना विस्फोट
श्रीकाकुलम के कलेक्टर ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। कलेक्टर ने कोविड प्रोटोकॉल पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और 25 हजार रुपये का जुर्माना लिया जाएगा।

मंदिर प्रशासन ने वापस लिया अपना फैसला
मदुरै के मीनाक्षी अम्मन मंदिर प्रशासन ने परिसर में प्रवेश से जुड़ा अपना आदेश वापस ले लिया है। इस आदेश में कहा गया था कि 13 दिसंबर से केवल पूर्ण टीकाकरण वाले व्यक्तियों को ही मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

इंग्लैंड में 30 से ज्यादा उम्र के लोगों को बूस्टर डोज
ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इंग्लैंड में 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जाएगी। टीकों के लिए अपॉइंटमेंट सोमवार से खोल दी जाएगी। बताया गया कि इंग्लैंड में 30 से 39 वर्ष की आयु के लगभग 7.5 मिलियन लोग हैं, और उनमें से 35 लाख लोग बूस्टर के लिए पात्र हैं।


मौजूदा इम्यून सिस्टम पर असर डाल सकता है ओमिक्रॉन
मौजूदा इम्यून सिस्टम ओमिक्रॉन पर कम असरदार है। यह बात एक शोध में कही गई है। हालांकि, यह शोध अब तक प्रकाशित नहीं हुआ है। इसकी समीक्षा भी फिलहाल अन्य वैज्ञानिकों की ओर से की जानी है। शोध में यह भी बताया गया है कि तीसरी बूस्टर डोज कोरोना के इस नए वैरिएंट से सुरक्षा दिला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed