उम्मीद: नाक से दिया जाने वाला टीका आ सकता है जल्द, भारत बायोटेक को मिली दूसरे व तीसरे चरण के परीक्षण की मंजूरी
कोरोना वायरस के खिलाफ स्वदेशी टीका कोवाक्सिन विकसित करने वाली देश की प्रमुख टीका निर्माता कंपनी भारत बायोटेक को इसके पहले नाक से लिए जाने वाले टीके के दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल की अनुमति मिल गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ स्वदेशी टीका विकसित करने वाली भारत बायोटेक को इसके नाक से दिए जाने वाले टीके के आगे के चरणों के परीक्षण की मंजूरी मिल गई है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारत बायोटेक द्वारा विकसित किए गए पहले नाक से दिए जाने वाले टीके (नेजल वैक्सीन) को नियामक से दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल की अनुमति मिल गई है। इस टीके के विकास में बायोटेक्नोलॉजी विभाग और इसकी पीएसयी बायोटेक्नोलॉजी उद्योग शोध सहायता परिषद (बीआईआरएसी) ने सहयोग किया है।
First Nasal Vaccine developed by Bharat Biotech supported by Department of Biotechnology (DBT) and its PSU, Biotechnology Industry Research Assistance Council (BIRAC) gets a nod of regulator for Phase 2/3 Trial: Ministry of Science & Technology
— ANI (@ANI) August 13, 2021विज्ञापन