मोदी मंत्रिमंडल: कैबिनेट की बैठक के बाद नए मंत्रिपरिषद की पहली बैठक जारी
बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के बाद गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसके बाद शुरू हुई मंत्रिपरिषद की बैठक जारी है।
विस्तार
नए केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद नए मंत्रिपरिषद की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में जारी है। पिछली बैठक की तरह यह बैठक भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हो रही है। इससे पहले हुई कैबिनेट बैठक में किसानों के हित में फैसले लिए गए और कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य पैकेज का एलान किया गया था।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi chairs Council of Ministers meeting via video conference.
विज्ञापन
Source: PMO pic.twitter.com/NKcCw8vpH8 — ANI (@ANI) July 8, 2021
मोदी सरकार के ये नए 15 कैबिनेट मंत्री
नारायण तनु राणे, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, किरण रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, भूपेंद्र यादव, पशुपति पारस, जी किशन रेड्डी, पुरुषोत्तम रूपाला, अनुराग सिंह ठाकुर, अश्विनी वैष्णव।
ये हैं मोदी सरकार के 28 नए राज्य मंत्री
एल मुरुगन, पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, नीतीश प्रमाणिक, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जारदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, भगवत कृष्णकाव कराद, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिक, शोभा करंदलाजे, महेंद्रभाई मुंजापारा, अजय कुमार, देव सिंह चौहान, भगवंत खुबा, विश्वेश्वर टुडू, शांतनु ठाकुर, सुभाष सरकार, जॉन बर्ला।