फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First installment of bullet train project from Japan is 5,591 crore

बुलेट ट्रेन के लिए जापान से पहली किस्त में मिलेंगे 5,591 करोड़ रुपये, अगले साल से काम में आएगी तेजी

Sat, 29 Sep 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Sep 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
First installment of bullet train project from Japan is 5,591 crore

मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए जापान के बैंक से लोन की पहली किस्त में 5,591 करोड़ रुपये मिलेंगे। अगले साल से बुलेट ट्रेन के काम में रफ्तार पकड़ने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन


हर छह माह में लोन की किस्त का कुछ हिस्सा लिया जाएगा

बुलेट ट्रेन परियोजना पर जापान और भारत के बीच हुई सहमति के मुताबिक अब जरूरत के अनुसार हर छह महीने में लोन की रकम का कुछ हिस्सा लिया जा सकेगा।

88 हजार करोड़ के लोन के लिए सहमति दे चुका है जापान

जानकारी के मुताबिक बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए एक लाख आठ हजार करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी। जिसमें से 88 हजार करोड़ रुपये का लोन देने के लिए जापान सहमति दे चुका है। अब रेलवे जरूरत के अनुसार लोन की रकम लेता रहेगा। इसी क्रम में पहली किस्त के रूप में 5,591 करोड़ रुपये लिए गए हैं। इसके साथ ही कोलकाता मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए भी 1,619 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।  
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को किए गए दस्तखत

रेलवे से जुड़े सूत्रों का कहना है कि लोन संबंधी करार पर शुक्रवार शाम को हस्ताक्षर किए गए हैं। ये दस्तखत जापानी बैंक के भारत में प्रमुख प्रतिनिधि कातसू मतसूमा और वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के अतिरिक्त सचिव सीएम महापात्रा ने किए। जापान से आने वाली ये रकम पहले वित्त मंत्रालय के पास जाएगी। वहां से रकम रेलवे के पास जाएगी। फिर रेलवे द्वारा रकम संबंधित एजेंसी को जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed