फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first indian woman space tourist Kalpana Chawla had such a death in the air

श्रद्घांजलिः पहली भारतीय मूल की महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की कैसे हुई हवा में मौत

Thu, 01 Feb 2018 08:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Feb 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
first indian woman space tourist Kalpana Chawla had such a death in the air
कल्पना चावला
अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला कल्पना चावला की आज ही के दिन 2003 में अंतरिक्ष से वापस लौटते वक्त मौत हो हुई थी। इस अंतरिक्ष यान में कल्पना चावला सहित 7 लोग सवार थे। इन में सभी 7 लोगों की मौत हो गई थी। यान कोलंबिया शटल STS-107 करीब दो लाख फीट की ऊंचाई पर था। इसकी रफ्तार करीब 20 हजार किलोमीटर प्रति घंटा थी। यह यान 16 मिनट बाद पृथ्वी पर उतरने ही वाला था लेकिन तभी यह हादसा हो गया जिसमें सभी की मौत हो गई।
विज्ञापन


कल्पना चावला का 17 मार्च 1962 को हरियाणा के करनाल में पैदा हुईं थीं। कल्पना की शुरुआती पढ़ाई करनाल के ही टैगोर बाल निकेतन में हुई थी। वह एक सामान्य परिवार से थीं। उन्होंने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की पढ़ाई की। इसके बाद वह एम. टेक की पढ़ाई करने अमेरिका चली गईँ। इसी दौरान उन्हें प्यार भी हुई और उन्होंने बाद में शादी भी की। 
विज्ञापन

लोग बेसब्री से उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे

first indian woman space tourist Kalpana Chawla had such a death in the air
कल्पना चावला
कल्पना चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं। उन्हें प्यार से मोंटू कहते थे। 1995 में कल्पना नासा में अंतरिक्ष यात्री के तौर पर शामिल हुईं और 1998 में उन्हें अपनी पहली उड़ान के लिए चुना गया। यह यात्रा उनकी सफल रही और दुनिया भर में इस भारत की बेटी ने अपना परचम लहराया।

दूसरी बार उन्हें फिर चुना गया। सभी लोग बेसब्री से उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन खबर कुछ ऐसी आई कि सबके चेहरों पर खुशी की जगह आंसू छलक आए। वैज्ञानिकों के मुताबिक जैसे ही कोलंबिया ने पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया, वैसे ही उसकी उष्मारोधी परतें फट गईं और यान का तापमान बढ़ने से यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed