फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First Indian woman flight engineer Hina Jaiswal Induced by IAF

भारतीय वायु सेना को मिली पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर 

Sat, 16 Feb 2019 01:56 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 16 Feb 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
First Indian woman flight engineer Hina Jaiswal Induced by IAF
लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल - फोटो : PTI

भारतीय वायु सेना को उसकी पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर मिल गई है। लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर बन गई हैं। पहले यह पद पुरुषों के पास ही था। पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हिना जनवरी 2015 में इंजीनियरिंग ब्रांच में कमीशंड हुई थीं। उन्होंने शुक्रवार को अपना कोर्स पूरा किया। हिना ऑपरेशनल हेलीकॉप्टर यूनिट में अपनी सेवा देंगी।


loader

फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल आगे बतौर फ्लाइट इंजीनियर ऑपरेशनल हेलिकॉप्टर यूनिट्स में शामिल की जाएंगी। हिना ने येलाहंका स्थित 112 हेलिकॉप्टर एयरफोर्स स्टेशन से फ्लाइट इंजीनियरिंग का कोर्स पूरा किया है।

2014 में फ्लाइट इंजीनियर कोर्स के लिए चुनी गईं

हिना जायसवाल साल 2014 में फ्लाइट इंजीनियर के कोर्स के लिए चुनी गई थीं। उन्होंने ये कोर्स आईएएफ की इंजीनियरिंग ब्रांच में 5 जनवरी, 2015 को शुरू किया था। 

इससे पहले हिना ने एयर मिसाइल स्क्वॉड्रन के लिए फ्रंटलाइन सरफेस में चीफ ऑफ फायरिंग टीम और बैट्री कमांडर के तौर पर काम किया था। उन्होंने छह महीने तक सख्त प्रशिक्षण लिया, ऐसा ही प्रशिक्षण पुरूषों को भी दिया जाता है।   

चंडीगढ़ की रहने वाली हिना के माता-पिता डीके जायसवाल और अनिता जायसवाल का कहना है कि अब सपना पूरा हो गया है। उनका कहना है कि बचपन से ही उनकी बेटी हिना सैनिकों की यूनिफॉर्म पहनती थी। अब हिना का सपना पूरा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed