फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First India-Chile Joint Commission meeting was held virtually today, to discuss about Defence, Space and others

भारत-चिली संयुक्त आयोग की पहली बैठक, रक्षा-अंतरिक्ष समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Fri, 16 Oct 2020 08:37 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 16 Oct 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
First India-Chile Joint Commission meeting was held virtually today, to discuss about Defence, Space and others
MEA Spokesperson Anurag Srivastava - फोटो : ANI

भारत-चिली संयुक्त आयोग की पहली बैठक शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके चिली के समकक्ष आंद्रेस अल्लामंद जवाला ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान विदेश मंत्री ने अपनी विदेश नीति में भारत को प्राथमिकता वाले देश के रूप में नामित करने के चिली के फैसले का स्वागत किया।

विज्ञापन


बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत के आर्थिक पुनरुद्धार के आधार के रूप में आत्मनिर्भरता और मानव-केंद्रित वैश्वीकरण के माध्यम से लचीलापन बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित किया। उन्होंने भारत की नई आर्थिक क्षमताओं और बढ़ते बाजार का लाभ उठाने के लिए चिली को आमंत्रित किया।
विज्ञापन



मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने अपने व्यापक संबंधों के भविष्य पर चर्चा की। वे व्यापार और वाणिज्य, कृषि, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा, रक्षा, अंतरिक्ष, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, खनन, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में अपने संबंधों में नई गति जोड़ने के लिए सहमत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

गौरतलब है कि इसी साल फरवरी के महीने में भारत और दक्षिण अमेरिकी देश चिली ने द्विपक्षीय वाणिज्यिक एवं आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिये व्यापार समझौते के विस्तार पर बातचीत शुरू की थी। दोनों देशों ने आठ मार्च, 2006 को तरजीही व्यापार समझौता (पीटीए) किया था। यह करार अगस्त, 2007 से अमल में है। दोनों देशों ने 2016 में इस करार में नए उत्पादों को शामिल कर इसका विस्तार किया। 

वित्त वर्ष 2018-19 में दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार मामूली गिरकर 2.22 अरब डॉलर रहा था। भारत चिली को मुख्यत: परिवहन उपकरणों, दवाओं, पॉलिएस्टर धागे, टायर और ट्यूब, धातु के उत्पाद, प्रसाधन, जैविक व गैर जैविक कृषि रसायन, वस्त्र, तैयार कपड़े, प्लास्टिक के सामान, चमड़े के उत्पाद, इंजीनियरिंग के सामान, खेल-कूद के सामान, हथकरघा उत्पादों आदि का निर्यात करता है।



चिली मुख्य तौर पर भारत को तांबा अयस्क, आयोडीन, कॉपर एनोड, कॉपर कैथोड, मॉलीबडेनम अयस्क, लिथियम कार्बोनेट, धातु के कबाड़, रसायन, कागज, फल, मेवे, उर्वरक, मशीनों आदि का निर्यात करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed