फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First female Rafale pilot Shivangi Singh part of IAF team in Exercise Orion in France

Rafale Pilot: फ्रांस में ‘ओरियन अभ्यास’ का हिस्सा हैं पहली महिला राफेल पायलट शिवांगी सिंह, जानें उनके बारे में

Wed, 26 Apr 2023 09:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 26 Apr 2023 09:23 PM IST
सार

शिवांगी सिंह 2017 में वायुसेना में शामिल हुई थीं और उन्हें वायुसेना के महिला लड़ाकू पायलटों के दूसरे बैच में कमीशन किया गया था। राफेल उड़ाने से पहले शिवांगी ने मिग-21 बाइसन विमान उड़ाया था। शिवांगी उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
First female Rafale pilot Shivangi Singh part of IAF team in Exercise Orion in France
First female Rafale pilot - फोटो : ANI

विस्तार

राफेल लड़ाकू विमान उड़ाने वाली वायुसेना की पहली महिला पायलट शिवांगी सिंह फ्रांस में चल रहे अभ्यास के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। दरअसल, फ्रांस में कई देशों का ओरियन अभ्यास चल रहा है। इसमें हिस्सा लेने वाली भारतीय वायुसेना की टुकड़ी का हिस्सा हैं शिवांगी सिंह। भारत ने देश के बाहर पहली बार अपने राफेल विमान भेजे हैं।

विज्ञापन


बहुराष्ट्रीय अभ्यास में हिस्सा ले रहा भारत
वायुसेना के अधिकारियों के मुताबिक, शिवांगी सिंह बहुराष्ट्रीय अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए अभी फ्रांस में हैं। वायुसेना ने इस साल जनवरी में अंतरराष्ट्रीय अभ्यास के लिए पहली बार महिला लड़ाकू पायलट स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी को भेजा था। अवनी अभ्यास धर्म गार्जियन के लिए जापान गई थीं। 
विज्ञापन


कौन हैं शिवांगी सिंह?
शिवांगी सिंह 2017 में वायुसेना में शामिल हुई थीं और उन्हें वायुसेना के महिला लड़ाकू पायलटों के दूसरे बैच में कमीशन किया गया था। राफेल उड़ाने से पहले शिवांगी ने मिग-21 बाइसन विमान उड़ाया था। शिवांगी उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली हैं। वह पंजाब के अंबाला में स्थित वायुसेना के गोल्डन एरो स्क्वाड्रन का हिस्सा हैं। वर्ष 2020 में शिवांगी कठोर चयन प्रक्रिया के बाद राफेल पायलट के रूप में चुने जाने के बाद राफेल उड़ाने वाली पहली महिला लड़ाकू पायलट बनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed