फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First ever European Union-India Track 1.5 dialog on February 8 in New Delhi

India-EU: 'भारत-ईयू ट्रैक 1.5 वार्ता' आठ फरवरी को दिल्ली में, मानव रहित हवाई तकनीक के खतरों पर चर्चा

Wed, 07 Feb 2024 04:20 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 04:20 PM IST
सार

भारत-यूरोपीय संघ(ईयू) ट्रैक 1.5 वार्ता आठ फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित होगी।

विज्ञापन
First ever European Union-India Track 1.5 dialog on February 8 in New Delhi
यूरोपीय संघ और भारत

विस्तार

पहली भारत-यूरोपीय संघ(ईयू) ट्रैक 1.5 वार्ता आठ फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित होगी। इस दौरान मानव रहित हवाई प्रणालियों (यूएएस) तकनीक से जुड़े वर्तमान और उभरते खतरों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश की जाएगी। साथ ही यूरोपीय संघ और भारत के प्रतिभागी क्षेत्रों में यूएएस खतरों से निपटने के लिए नियामक, सामरिक और खोजी प्रतिक्रियाओं के संबंध में चर्चा होने की संभावनाएं हैं। 

विज्ञापन


इस वार्ता का उद्देश्य खास तौर पर उपभोक्ता-ग्रेड यूएएस तकनीक से जुड़े वर्तमान और उभरते खतरों की सीमा को बेहतर ढंग से समझना और चरमपंथी समूहों द्वारा इसके उपयोग को रोकना है। इस वार्ता के बारे में भारत में ईयू मिशन ने भी जानकारी दी है। ईयू मिशन ने बताया कि वार्ता के दौरान यूरोपीय संघ और भारत के प्रतिनिधी यूएएस खतरों से निपटने के लिए नियामक और सामरिक प्रक्रियाओं को लेकर रणनीति बनाएंगे। 
विज्ञापन


यह बैठक यूरोपीय संघ और भारत के बीच जारी आतंकवाद रोधी गतिविधियों की एक श्रृंखला का हिस्सा है। भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने कहा कि सुरक्षा और आतंकवादी खतरे लगातार मिश्रित प्रकृति के होते जा रहे हैं। वाणिज्यिक ड्रोन का इस्तेमाल इसका एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यदि एक ड्रोन पिज्जा या बिरयानी ले जा सकता है और उड़ा सकता है, तो साफ तौर से उनका उपयोग हथियार या विस्फोटकले जाने के लिए भी किया जा सकता है। ऐसे में बहुत तेजी से विकसित हो रहे इस क्षेत्र में ड्रोन के खतरों का मुकाबला करने के लिए यूरोपीय यूनियन और भारत के बीच जानकारी और अनुभव की साझेदारी प्रासंगिक और अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed