फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First daughter raped, then her father killed

पहले बेटी से रेप किया, फिर पिता को मार फंदे से लटका दिया

Wed, 05 Oct 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव Updated Wed, 05 Oct 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
First daughter raped, then her father killed
- फोटो : Demo Pic
यूपी के उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से रेप के बाद उसके पिता का शव फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने पड़ोसी युवक समेत छह लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सफीपुर कोतवाली के एक गांव निवासी श्रमिक की बेटी की पड़ोस में दुकान करने वाले युवक से दोस्ती हो गई। आरोप है कि युवक ने धोखे से नौ सितंबर को शादी का हलफनामा बनवा लिया। पिछले बुधवार को किशोरी दुकान पर सामान लेने गई तो युवक ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ रेप किया। बेटी के घर नहीं लौटने पर पिता ने परियर पुलिस चौकी इंचार्ज सुबोध यादव को शिकायती पत्र दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद युवक ने किशोरी को उसके पिता को सौंप दिया। 
विज्ञापन


नोएडा स्थित एक नर्सिंग होम में काम करने वाली किशोरी की मां सोमवार को घर लौटी तो उसे पूरे मामले की जानकारी दी। रात में सभी खाना खाने के बाद सो गए। सुबह उठे तो किशोरी के पिता का शव रहस्यमय तरीके से छप्पर से फांसी के फंदे में लटका मिला। उसके पैर जमीन से सटे थे, जबकि गर्दन तनी थी। मृतक के छोटे भाई की पत्नी ने पड़ोसी युवक पर भतीजी को बंधक बनाकर रेप करने एवं किशोरी के पिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोतवाल हनुमान पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। इस दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी किए जाने की आशंका पर परिजनों ने दोपहर बाद पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा किया। सीएमओ डा. भूपेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने दो डाक्टरों की ड्यूटी लगाई तो वे शांत हुए। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed