{"_id":"625419d3066c4158910818c1","slug":"first-commercial-flight-of-made-in-india-dornier-plane-on-dibrugarh-pasighat-route-on-tuesday-says-aviation-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी: मंगलवार को पहली व्यावसायिक उड़ान भरेगा भारत में बना डॉर्नियर विमान, डिब्रूगढ़-पासीघाट मार्ग पर होगा संचालन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तैयारी: मंगलवार को पहली व्यावसायिक उड़ान भरेगा भारत में बना डॉर्नियर विमान, डिब्रूगढ़-पासीघाट मार्ग पर होगा संचालन
Mon, 11 Apr 2022 06:30 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 11 Apr 2022 06:30 PM IST
सार
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने सितंहर 2021 में दो डॉर्नियर विमानों की आपूर्ति के लिए अलायंस एयर एविएशन के साथ एक समझौता किया था।
विज्ञापन
Dornier Aircraft
- फोटो : File
विस्तार
भारत में निर्मित डॉर्नियर 228 विमान अपनी पहली व्यावसायिक उड़ान के लिए तैयार है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि यह विमान मंगलवार को डिब्रूगढ़-पासीघाट मार्ग पर उड़ान भरेगा। इस उड़ान का संचालन अलायंस एयर करेगी। यह विमान एक बार में 17 यात्रियों को ले जा सकता है।
विज्ञापन
अलायंस एयर को यह विमान पिछले सप्ताह ही मिला था। एयरलाइन ने कहा कि इस विमान की पहली वाणिज्यिक उड़ान असम के डिब्रूगढ़ और अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट के बीच मंगलवार को संचालित की जाएगी। देश में ही बने किसी विमान का वाणिज्यिक उड़ान में इस्तेमाल का यह पहला मौका होगा।
विज्ञापन