फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Firing in Manipur's Kangpokpi district, nine injured

Manipur : मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा; कांगपोकपी जिले में हुई गोलीबारी में नौ लोग घायल

Tue, 07 Nov 2023 09:36 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 07 Nov 2023 09:36 PM IST
सार

लोगों ने बताया कि ये घटना तब हुई जब खेतों में काम कर रहे लोगों पर एक पहाड़ी से संदिग्ध अलगाववादियों ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि बाद में गांव के स्वयंसेवक और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई। 

विज्ञापन
Firing in Manipur's Kangpokpi district, nine injured
हिंसा। - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर में हिंसा लगातार जारी है। इस बीच मणिपुर के कांगपोकपी जिले में गोलीबारी की नई घटना सामने आई है। यहां के कांगचुप तलहटी में मंगलवार को अज्ञात लोगों ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में मणिपुर पुलिस के दो कर्मियों और एक महिला सहित कम से कम नौ लोग गोली लगने से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि ये घटना तब हुई जब खेतों में काम कर रहे लोगों पर एक पहाड़ी से संदिग्ध अलगाववादियों ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि बाद में गांव के स्वयंसेवक और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई। पुलिस ने इस बारे में बताया कि हालांकि कुछ देर बाद कांगचुप क्षेत्र में गोलीबारी बंद हो गई थी। बावजूद इसके स्थिति को शांत रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक सात लोगों को रिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं दो को इंफाल के राज मेडिसिटी में भर्ती कराया गया है।  घायलों में मुतुम बसंता, नाओरेम किरण, मुतुम अमरजीत, एल. थंगल, लैशराम प्रेमचंद और एल. इबेम्चा देवी शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, जानकारी मिली है कि मंगलवार की सुबह करीब 10.30 बजे कुकी समुदाय के पांच लोग एक वाहन में कांगपोकपी (चुराचांदपुर और कांगपोकपी के बीच अंतर संपर्क मार्ग) की ओर जाते समय गलती से मैतेई क्षेत्र में प्रवेश कर गए। फायेंग इलाके में संयुक्त नाका कर रहे पुलिस और सीआरपीएफ ने उन्हें रोका। इसी बीच लोग एकत्र हो गए और पांचों को पकड़ कर ले गए। हालांकि, बाद में उन्होंने एक व्यक्ति को असम राइफल्स को सौंप दिया।


वहीं, गोलीबारी की एक अन्य घटना पश्चिमी इंफाल जिले में हुई। यहां  हथियारबंद लोगों ने इम्फाल पश्चिम जिले में कोत्रुक पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। इस बीच, कांगपोकपी जिले के पास सेकमाई इलाके से रविवार दोपहर दो किशोरों के लापता होने के बाद इंफाल घाटी में तनाव जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed