फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   firing in aligarh muslim university, 3 students injured

AMU में बवाल, आगजनी और फायरिंग में एक छात्र की मौत

Sun, 24 Apr 2016 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 24 Apr 2016 11:48 AM IST
सार

  • फायरिंग में घायल तीन छात्रों में से एक छात्र की मौत 
  • मेडिकल कॉलेज में जमकर चली गोलियां, आरएएफ मौके पर पहुंची
  • पुलिस और प्रोक्टर ऑफिस के कर्मचारियों ने छिपकर बचाई जान

विज्ञापन
firing in aligarh muslim university, 3 students injured
AMU में बवाल - फोटो : amar ujala bureau

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शनिवार की रात जमकर बवाल हुआ। छात्रों ने प्रॉक्टर ऑफिस को फूंकने के बाद वीसी लॉज और गेस्ट हाउस के बाहर आग लगा दी। पुलिस और छात्रों को बीच आमने-सामने की फायरिंग हुई। देर रात तक कैंपस में प्रॉक्टर की जीप समेत कई वाहन जला दिए गए और अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन


मामला उस समय भड़का जब एएमयू के मुमताज हॉल के एक छात्र के साथ मारपीट कर उसके कमरे में कुछ छात्रों ने आग लगा दी। जिसके बाद प्रॉक्टर ऑफिस पर दो छात्र गुटों की भिड़ंत के दौरान जमकर गोलियां चलीं, जिसमें दो छात्र गोली लगने से घायल हो गए। जिसमें एक छात्र के मौत हो गई है।
विज्ञापन


अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ऑफिस में पुलिस ओर प्रॉक्टर टीम के सामने छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। जिसमें एक पूर्व छात्र की मौत हो गई, वहीं दो छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित छात्रों ने प्रॉक्टर ऑफिस, गेस्ट-हाउस, वीसी लाज और कई वाहनों में आग लगाई। मौके पर पहुंचे डीआईजी और जनपद के कई थानों की फोर्स, आरएएफ और पीएससी बल ने स्थिति को काबू किया। फिलहाल एएमयू परिसर में पुलिस फोर्स तैनात है। घटना के मामले पर वीसी ने चुप्पी साध रखी है।

रात करीब 10 बजे शुरू हुए इस घटनाक्रम के बाद कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। प्रॉक्टर ऑफिस, जेएन मेडिकल कॉलेज और वीसी लॉज पर छात्रों का जमघट लगा रहा। मौके पर आरएएफ बुला ली गई। छात्र आजमगढ़ गुट और संभल गुट के बताए जा रहे हैं। देर रात तक कैंपस में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।

रात करीब डेढ़ बजे छात्रों ने प्रॉक्टर ऑफिस में आग लगा दी, जिसमें फर्नीचर और सारा सामान जल गया। छात्रों ने प्रॉक्टर ऑफिस की जिप्सी और आधा दर्जन बाइकों को फूंक दिया। प्रॉक्टर ऑफिस की दोनों मंजिलें धू-धू कर जल उठीं। पुलिस ने दमकल बुला लीं और जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।
 

पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने छिपकर बचाई जान

firing in aligarh muslim university, 3 students injured
AMU में बवाल - फोटो : amar ujala bureau
मामला उस समय भड़का जब एएमयू के मुमताज हॉल के एक छात्र के साथ मारपीट कर उसके कमरे में कुछ छात्रों ने आग लगा दी। जिसके बाद प्रॉक्टर ऑफिस पर दो छात्र गुटों की भिड़ंत के दौरान जमकर गोलियां चलीं, जिसमें दो छात्र गोली लगने से घायल हो गए।

इसी दौरान जोरेज अपने गुट के साथ प्रॉक्टर ऑफिस पहुंच गया, देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी होने के साथ जमकर मारपीट ओर फायरिंग होने लगी। इस दौरान पुलिस और प्रॉक्टर टीम मूकदर्शक बनी रही। जानकारी के मुताबिक सुबह 5 बजे महताब निवासी गाजीपुर (पूर्व छात्र ) को मृत घोषित कर दिया गया।

इस बीच छात्रों ने एएमयू में आज की बीटेक परीक्षा नहीं होने देने का ऐलान कर दिया। हालांकि तुरंत हरकत में आए कुलपति ने छात्रों को समझाया। जिसके बाद अब परीक्षा शुरू हुई।

एक घायल वाकिफ निवासी सिवान (बिहार) को दिल्ली के गंगाराम ले जाया गया है। इस सम्बन्ध में डीआईजी गोविन्द अग्रवाल का कहना है कि सैकड़ों छात्र एकत्रित हेाकर आएं ओर प्रॉक्टर ऑफिस, गेस्ट हाउस, वीसी लॉज के बाहर आग लगाने के साथ कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed