{"_id":"572148174f1c1b783ba918e2","slug":"firing-between-two-community-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी: गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
Updated Thu, 28 Apr 2016 04:45 AM IST
सार
- पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया
- आसपास के थानों की फोर्स को भी भेजा गया बुलावा
- दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करेगी पुलिस
विज्ञापन
दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करेगी पुलिस
- फोटो : amar ujala bureau
विस्तार
हाथरस के अति संवेदनशील लाला के नगला में मामूली विवाद में एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पहले तो मारपीट हुई। उसके बाद जमकर पथराव और फायरिंग हुई। अतिसंवदेनशील इलाके में हुई इस घटना से पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई। सदर कोतवाल मनोज शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जिले के अन्य थानों की फोर्स को भी बुलावा भेज दिया गया।
पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि मामला एक ही समुदाय का होने के कारण बाकी थानों की पुलिस को यहां आने से रोक दिया गया। मोहल्ला लाला का नगला में शहर कोतवाली की पुलिस चौकी है। चौकी के आसपास मोहल्ले के कुछ युवकों द्वारा अपने अपने वाहन खडे़ किए जाते हैं। इन वाहनों को खड़ा करने के पीछे मंगलवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट हुई।
इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एकत्र होकर इस मारपीट को शांत करा दिया, लेकिन बुधवार को जब एक पक्ष अपना वाहन पुलिस चौके के पास खड़ा करके चला गया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने यहां इस वाहन को खड़ा देखा तो वह आपे से बाहर हो गए। इन लोगों ने पथराव कर इस वाहन के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर दूसरा पक्ष भी फायरिंग करते हुए अपने घरों से निकल आया। इस दौरान दूसरे पक्ष ने भी दूसरे वाहनों के शीशे तोड़ दिए। जवाब में दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग की। घटना की सूचना पर शहर कोतवाल मनोज शर्मा तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस झगडे़ में शामिल दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल का कहना है कि दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
झगड़े की सूचना ने उड़ाए पुलिस के होश
सिकंदराराऊ में हुए सांप्रदायिक झगड़े की घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि उससे पहले ही शहर के अतिसंवदेनशील लाला के नगला में झगड़े की सूचना ने पुलिस के होश उड़ा दिए। पुलिस को लगा कि कहीं यहां भी सांप्रदायिक झगड़ा नहीं हो गया हो। यही वजह है कि एहतियात के तौर पर आनन-फानन आसपास के थानों की फोर्स को बुलावा भेज दिया गया। मौके पर जब पुलिस को पता चला कि घटना एक ही समुदाय के बीच है और ज्यादा गंभीर नहीं है तो वायरलेस के जरिए इन थानों की फोर्स को आने से रोक दिया गया।