Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   firecrackers noise can cause hearing loss legal limit India 125 decibels while 120 decibels dangerous children

पटाखों का शोर छीन सकता है सुनने की शक्ति: भारत में कानूनी सीमा 125 डेसीबल तक, बच्चों के लिए 120 भी खतरनाक

Sat, 07 Nov 2026 06:12 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 07 Nov 2026 06:12 AM IST
सार

दिवाली पर पटाखों का तेज शोर कानों को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। भारत में पटाखों के शोर की कानूनी सीमा 125 डेसीबल है, जबकि आधे मीटर की दूरी पर इसकी आवाज 143 डेसीबल तक पहुंच सकती है। विशेषज्ञों ने चेताया है कि तेज धमाके से कान का पर्दा और अंदरूनी हेयर सेल्स क्षतिग्रस्त हो सकती हैं।

विज्ञापन
firecrackers noise can cause hearing loss legal limit India 125 decibels while 120 decibels dangerous children
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

दिवाली पर पटाखों की गूंज पलभर की खुशी दे सकती है, लेकिन तेज शोर कानों को हमेशा के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। भारत में पटाखों के शोर की कानूनी सीमा 125 डेसीबल है। इनके करीब होने पर आवाज इससे कहीं अधिक हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इससे कान का पर्दा व अंदरूनी हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ सुनने की क्षमता जा सकती है। एजेंसी

विज्ञापन

आधे मीटर की दूरी पर 143 डेसीबल तक पहुंच सकता है शोर
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग, मैसूर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीरज कुमार सिंह के मुताबिक, पटाखों की आवाज चार मीटर पर मापी जाती है। दूरी आधी होने पर शोर छह डेसीबल बढ़ता है। इस हिसाब से 125 डेसीबल का पटाखा आधे मीटर पर 143 डेसीबल तक शोर कर सकता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, अचानक तेज शोर की सीमा वयस्कों के लिए 140 और बच्चों के लिए 120 डेसीबल है।

विज्ञापन

कान की महीन कोशिकाओं को हो सकता है स्थायी नुकसान
पटाखों का धमाका कान का पर्दा फाड़ने के साथ अंदरूनी हिस्से की हेयर सेल्स को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ये कोशिकाएं दोबारा नहीं बनतीं, जिससे सुनने की क्षमता स्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सांसों का संकट: दिल्ली में दिवाली से पहले हवा हुई और जहरीली, 24 इलाकों में एक्यूआई 400 पार; पंजाबी बाग में 453

दूरी बनाएं, कानों में रुई नहीं इयरप्लग लगाएं
विशेषज्ञों के मुताबिक, पटाखे फोड़ते समय कम से कम चार-पांच मीटर दूर रहें। बच्चों को फोम इयरप्लग या इयरमफ पहनाएं। रुई शोर से पर्याप्त बचाव नहीं करती। पटाखों के बाद कान में घंटी बजने, दर्द या कम सुनाई देने पर ईएनटी विशेषज्ञ से मिलें। परेशानी 24-48 घंटे रहे तो जांच कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed