{"_id":"6778d11ea93f6b925102416f","slug":"firecracker-factory-explosion-in-tamil-nadu-virudhunagar-many-dead-injured-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: तमिलनाडु में बड़ा हादसा, विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, छह की मौत, कई घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: तमिलनाडु में बड़ा हादसा, विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, छह की मौत, कई घायल
Sat, 04 Jan 2025 01:29 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:29 PM IST
सार
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में कई पटाखा फैक्ट्री हैं और यहां कई हादसे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बीते साल हुए एक हादसे के बाद पटाखा फैक्ट्रियों में सेफ्टी रेगुलेशन की जांच करने का निर्देश दिया था। हालांकि इसके बावजूद वहां हादसे नहीं रुक रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में छह लोगों की मौत की खबर है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। विरुधुनगर जिले के सत्तूर इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। मरने वालों में फैक्ट्री के ही छह कर्मचारी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फैक्ट्री में चार कमरे थे, जो धमाके के बाद ध्वस्त हो गए। सूचना के बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ।
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में कई पटाखा फैक्ट्री हैं और यहां कई हादसे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बीते साल हुए एक हादसे के बाद पटाखा फैक्ट्रियों में सेफ्टी रेगुलेशन की जांच करने का निर्देश दिया था। हालांकि इसके बावजूद वहां हादसे नहीं रुक रहे हैं।
विज्ञापन
तमिलनाडु के कोयंबटूर में पलटा एलपीजी टैंक
तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक एलपीजी टैंकर पलट गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना शुक्रवार सुबह की है। हादसे के चलते टैंकर से थोड़ी गैस लीक भी हुई। हालांकि हादसे में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि एहतियातन हादसे की जगह के पांच सौ मीटर के दायरे के सभी स्कूल कॉलेज बंद करा दिए गए।
तेलंगाना में भी पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट
तेलंगाना के यदाद्रि-भुवनगिरि जिले में शनिवार को एक फैक्टरी में विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह विस्फोट उस कारखाने में हुआ जहां विस्फोटक सामग्री बनाई जाती है।
विज्ञापन
#WATCH | Tamil Nadu: Six people died in an explosion that took place at a firecracker manufacturing factory in the Sattur area of Virudhunagar district. More details awaited: Prem Anand Sinha, South zone IGP pic.twitter.com/iEBSl7j6vX
— ANI (@ANI) January 4, 2025