मुंबई के वाणिज्यिक परिसर और एक निर्माणाधीन भवन में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में शनिवार को दो जगहों पर आग लग गई। हालांकि दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के वर्ली इलाके में महिंद्रा टावर्स के पीछे स्थित चार मंजिला साधना मिल भवन के निचले तल पर शाम करीब पांच बजे आग लग गई।
उधर वर्ली में साधना इंडस्ट्रियल एस्टेट में आज तड़के लगभग 4:46 बजे भूतल पर दवाओं और रसायनों के भंडार में आग लग गई। जिसमें कुल 12 दमकल कर्मचारी घायल हो गए।
Mumbai: Fire broke out in the stock of medicines and chemicals on the ground floor at Sadhana Industrial Estate in Worli at around 4:46 pm today. Total 12 fire staff were injured, stable now. Firefighting operations continue. #Maharashtra pic.twitter.com/vexurYeDNn
— ANI (@ANI) December 29, 2018
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिये दमकल की आठ गाड़ियों को भेजा गया। उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। भवन में दुकानें और कार्यालय हैं।
इससे पहले सुबह करीब 10 बजे कमला मिल्स परिसर के पास एक निर्माणाधीन भवन में आग लगने की सूचना मिली। हालांकि इस घटना में भी किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।