{"_id":"5b9f8916867a5501332a5f33","slug":"fire-in-tyre-godown-in-ahmedabad-none-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद में टायर गोदाम में लगी आग, कोई घायल नहीं, काबू में हालात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अहमदाबाद में टायर गोदाम में लगी आग, कोई घायल नहीं, काबू में हालात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Updated Mon, 17 Sep 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के अहमदाबाद स्थित श्रीजी टावर में एक टायर गोदाम में आग लग गई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। अग्निशमन दल आग बुझाने में लगा हुआ है। मौके पर मौजूद अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि व्यावसायिक व आवासीय बिल्डिंग के भूतल पर स्थित टायर शोरूम व गोदाम में आग लगी थी। अभी तक की जानकारी के अनुसार कोई घायल नहीं हुआ है।
आग की वजह से निकले धुएं ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। अधिकारियों के मुताबिक आग लगने के दौरान बिल्डिंग में 500 लोग मौजूद थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि स्थितियां नियंत्रण में हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।