फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire in 12-storey building in Mumbai; around 60 residents rescued, 39 of them hospitalised due to suffocation

मुंबई में 12 मंजिला इमारत में लगी आग: दमकलकर्मियों ने आनन-फानन में काटी बिजली, 60 लोगों को बचाया

Sat, 16 Sep 2023 10:37 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 16 Sep 2023 10:37 AM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना कोहिनूर अस्पताल के सामने स्थित झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) की इमारत संख्या सात में देर रात हुई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों की एक टीम पानी की चार गाड़ियों, कई जंबो टैंकरों और अन्य उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।
 

विज्ञापन
Fire in 12-storey building in Mumbai; around 60 residents rescued, 39 of them hospitalised due to suffocation
इमारत में लगी आग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई के कुर्ला इलाके में शनिवार आधी रात के बाद 12 मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लग गई। इसके बाद दमकल विभाग ने वहां रह रहे करीब 60 लोगों को बचाया। 

विज्ञापन

देर रात की घटना
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना कोहिनूर अस्पताल के सामने स्थित झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) की इमारत संख्या सात में देर रात करीब 12 बजकर 10 मिनट पर हुई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों की एक टीम पानी की चार गाड़ियों, कई जंबो टैंकरों और अन्य उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

विज्ञापन

बिजली के तारों में लगी थी आग
उन्होंने बताया कि 12 मंजिला इमारत के भूतल में रखे बिजली के तारों और स्क्रैप सामग्री में आग लगी थी। बाद में आग लपटें बढ़ने लगी, जिससे पूरी इमारत में धुआं भर गया। आग को बढ़ते देख तुरंत दमकल कर्मियों ने बिजली काट दी और देर रात करीब एक बजकर 39 मिनट पर आग पर काबू पा लिया। हालांकि, आग लगने की घटना से वहां रहने वाले लोगों में डर बैठ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दमकलकर्मियों ने सीढ़ियों का इस्तेमाल कर बचाया
अधिकारी ने कहा कि इमारत की विभिन्न मंजिलों पर फंसे 50 से 60 लोगों को दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों का इस्तेमाल कर के बचाया। बचाए गए लोगों में से 39 ने दम घुटने की शिकायत की, जिनमें से 35 को नगर निगम द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि चार अन्य को कोहिनूर अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, सभी की हालत स्थिर है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed