Maharashtra: ठाणे के भिवंडी में कपास गोदाम में लगी आग, तीन साल के बेटे को बचाने में मां ने भी गंवाई जान
भिवंडी निमाजपुर नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल अधिकारी साकिब खरबे ने बताया कि गोदाम कपास से भरा हुआ था। ओवली गांव के पारसनाथ कंपाउंड के अंदर स्थित गोदाम में कपास को संग्रहित किया गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे आग गोदाम में आग लग गई थी।
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक गोदाम में आग लग गई, जिसमे एक मां और उसके तीन साल के बेेटे की जलने से मौत हो गई। हालांकि, रात 10 बजे के करीब दमकल ने आग पर काबू पा लिया था। नगर निगम अधिकारी का कहना है कि घटना ठाणे जिले के भिवंडी इलाके की है।
भिवंडी निमाजपुर नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल अधिकारी साकिब खरबे ने बताया कि गोदाम कपास से भरा हुआ था। ओवली गांव के पारसनाथ कंपाउंड के अंदर स्थित गोदाम में कपास को संग्रहित किया गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे आग गोदाम में आग लग गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास किए और अंत में रात 9.45 बजे आग पर काबू पा लिया गया।
#WATCH | Maharashtra: Two people died after a fire broke out, late on Tuesday, at a cotton warehouse in the Bhiwandi area of Thane. Efforts to douse the fire are underway: Thane Municipal Corporation pic.twitter.com/EIshdAuiCR
— ANI (@ANI) November 7, 2023
बच्चे को बचाने दोबारा गोदाम में घुसी मां
खरबे ने बताया कि आग बुझाने के बाद बचाव दल और पुलिस जवान कंपनी के अंदर पहुंचे। यहां उन्हें दो लाश मिली। लाशों की पहचान शकुंतला रवि राजभर (35) और उसके तीन साल के बेटे रवि राजभर के रूप में हुई, जो वहीं गोदाम में काम करते थे। खरबे के अनुसार, आग की सूचना मिलते ही शकुंतला के साथ-साथ सभी मजदूर बाहर भाग आए थे। तभी शकुंतला को याद आया कि उनका बेटा रवि अंदर ही फंसा रह गया है तो वह भागकर वापस कंपनी में चली गई। लेकिन आग तब तक बढ़ चुकी थी, जिससे मां-बेटे दोनों बाहर नहीं आ सके और अंदर ही जलकर मर गए।
भिवंडी की एक कंपनी में पहले भी लगी आग
कुछ दिनों पहले, ठाणे के भिवंडी में ही एक बॉयलर में आग लग गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने बताया कि बुधवार तड़के बॉयलर में विस्फोट हुआ था, जिस वजह से आग लगी थी। हालांकि, दमकल ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया था।