{"_id":"5c179c8fbdec2256da22f27a","slug":"fire-broke-out-in-esic-hospital-one-died-47-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई कामगार अस्पताल हादसे में मृतकों की संख्या हुई 9, सीएम ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई कामगार अस्पताल हादसे में मृतकों की संख्या हुई 9, सीएम ने दिए जांच के आदेश
Tue, 18 Dec 2018 08:13 AM IST
सोनू शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 18 Dec 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Hospital Fire
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के अंधेरी स्थित ईएसआईसी कामगार अस्पताल में सोमवार रात को लगी आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। वहीं, हादसे में 147 लोग झुलस गए हैं। घायलों में ज्यादातर मरीज और कर्मचारी हैं। उन्हें मुंबई के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतकों में तीन की मौत सेवन हिल्स अस्पताल में हुई, तो वहीं दो की मौत कॉपर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। इस हादसे में एक छह महीने के बच्चे की भी मौत हो गई।
केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मुंबई के ईएसआईसी अस्पताल में भारी आगजनी में मारे गये लोगों के परिवार वालों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को दो-दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपया देने की घोषणा की गई है। यह जानकारी श्रम मंत्रालय ने अपने एक बयान के जरिए दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही उन्होंने घटना को लेकर पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी बातचीत की है।

Mumbai:Maharashtra CM Devendra Fadnavis orders enquiry into the yesterday's fire at ESIC Hospital in Andheri that claimed 9 lives. CM also spoke to PM Modi & Union Min JP Nadda. CM expressed grief over loss of lives & prayed for speedy recovery of injured;assured reqd. assistance pic.twitter.com/FHm4iFaKrK
— ANI (@ANI) December 18, 2018