फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire Incidents reported in many cities of the country on Diwali; Know where and how the accident happened

Fire Case: दीपावली पर देश के कई शहरों में आग लगने की घटनाएं आई सामने; जानें कहां-कैसे हुई दुर्घटना

Mon, 13 Nov 2023 03:20 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 13 Nov 2023 03:20 AM IST
विज्ञापन
Fire Incidents reported in many cities of the country on Diwali; Know where and how the accident happened
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : वीडियो ग्रैब

गुजरात के नवसारी के बंदर रोड इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है। यहां रविवार देर रात एक स्क्रैप गोदाम में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है।

विज्ञापन

 

प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी, अहमदाबाद  इनायत शेख ने कहा कि वासना क्षेत्र में स्वामीनारायण पार्क के खुले मैदान में कूड़े-कचरे में आग लग गई। कुल पांच दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है और इसे जल्द ही पूरी तरह से बुझा दिया जाएगा। कोई हताहत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल में कपड़े की दो दुकानों में लगी आग
इधर, पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के सेठ श्रीलाल मार्केट में दो कपड़ा दुकानों में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद. आग बुझाने का काम जारी है। 

 

इस पर सेठ श्रीलाल मार्केट कमेटी के सचिव खोकोन भट्टाचार्य  ने बताया कि कपड़े की दो दुकानों में आग लग गई, आग लगने का कारण पता नहीं चला है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के एक बाजार में कपड़ा की दो दुकानें रविवार रात आग में जलकर खाक हो गईं। दमकल की दो गाड़ियां सिलीगुड़ी के सेठ श्रीलाल मार्केट पहुंचीं और आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। सेठ श्रीलाल मार्केट कमेटी के सचिव खोकोन भट्टाचार्य ने कहा,  'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिवाली के दिन दो कपड़ा दुकानें पूरी तरह जल गईं। अगर दमकलकर्मी समय पर नहीं पहुंचे होते तो यह बड़ा हो सकता था।' अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

मुंबई में आग की चपेट में बैंक इमारत 
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित कुर्ला के नेहरू नगर में अभ्युदय बैंक की इमारत में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

ओडिशा में भी दो अलग अलग जगह लगी आग
ओडिशा में दिपावली के पर्व पर दो अलग-अलग जगह आगजनी की घटना सामने आई है। यहां संबलपुर के खेतराजपुर इलाके में एक बोरी गोदाम में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, जो आग पर काबू पाने में जुटी हैं।




वहीं संबलपुर के ही खेतराजपुर इलाके में एक आवासीय इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। यहां भी दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। 




अग्निशमन अधिकारी जितेंद्र बिस्वाल ने बताया, 'हमें रात करीब 10.30 बजे सूचना मिली। आग तीसरी मंजिल पर लगी थी और हमने अब आग पर काबू पा लिया है। वहीं एक बोरी के गोदाम में भी आग लग गई और टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed