फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire broke out in a cloth factory in Bhiwandi, three fire tenders are on spot

महाराष्ट्र: भिवंडी के कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी

Mon, 31 Dec 2018 10:31 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवंडी Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 31 Dec 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a cloth factory in Bhiwandi, three fire tenders are on spot
कपड़ा फैक्ट्री मे लगी आग बुझाता दमकलकर्मी - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में सोमवार को तड़के एक रंगाई (डाई) इकाई आग लगने से खाक हो गई। दमकल अधिकारी दत्ता साल्वी ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब पांच बजे उजागर रंगाई इकाई की तीन मंजिला इमारत में आग लगी।

विज्ञापन


साल्वे ने बताया कि भिवंडी, कल्याण और ठाणे शहर से मौके पर करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। उन्होंने सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल को ठंडा किया जा रहा है। अभी आग लगने के कारण का पता लगाया जाना है।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को मुंबई के वर्ली इलाके में महिंद्रा टावर्स के पीछे स्थित चार मंजिला साधना मिल्स भवन के निचले तल पर स्थित व्यावसायिक इमारत में शाम करीब पांच बजे आग लग गई थी। जिसे बुझाते हुए 12 दमकलकर्मी घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गुरुवार को 15 तल वाली एक रिहायशी इमारत में आग लग गई थी। जिसमें पांच वरिष्ठ नागरिकों की मौत हो गई थी। यह घटना पूर्वी मुंबई के तिलक नगर में घटित हुई थी। पिछले चार दिनों में मुंबई में आग लगने की यह चौथी घटना थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed