{"_id":"614a0e7f8ebc3e5b751c7481","slug":"fire-broke-out-due-to-leakage-in-gas-pipeline-in-bengaluru-leaving-two-dead-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू: गैस पाइपलाइन लीक होने से चार मंजिला मकान में लगी आग, बुजुर्ग महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरू: गैस पाइपलाइन लीक होने से चार मंजिला मकान में लगी आग, बुजुर्ग महिला समेत दो की मौत
Tue, 21 Sep 2021 10:48 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:48 PM IST
सार
बंगलूरू में गैस पाइपलाइन में लीकेज होने के चलते एक चार मंजिला मकान में आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत होने की खबर है।
विज्ञापन
आग बुझाने का प्रयास करते दमकलकर्मी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के देवराचिक्कन्ना हल्ली इलाके में गैस पाइपलाइन में लीकेज होने के चलते एक चार मंजिला मकान में आग लग गई। मंगलवार की दोपहर करीब 3.30 बजे हुए इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौत होने की खबर है। जानकारी के अनुसार यह महिला बालकनी में फंस गई थी और जलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिस अपार्टमेंट में आग लगी उसका नाम अश्रिथ एस्पायर है। दमकल विभाग के अनुसार उन्हें आग लगने की जानकारी 4.41 बजे मिली थी। जानकारी मिलते ही आग बुझाने के लिए पानी का टैंकर भेजा गया। लेकिन, आग पर काबू नहीं पाया जा सका, जिसके बाद दो और टैंकर भेजे गए थे। अधिकतर लोग अपार्टमेंट से बाहर निकल गए थे।
विज्ञापन
इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें इमारत से उठती आग की लपटें देखी जा सकती हैं। वीडियो में बालकनी में फंसी एक बुजुर्ग महिला भी दिखती है जो बचाए जाने की गुहार लगा रही थी। पर, आग इतनी भीषण थी कि कोई उसे बचाने की हिम्मत नहीं कर पाया। जानकारी के अनुसार आग से चार फ्लैट पूरी तरह बर्बाद हो गए।
विज्ञापन