{"_id":"5a766f1f4f1c1baa1b8b565d","slug":"fire-broke-out-at-shanti-industrial-state-in-mulund-but-no-causalities-reported","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलुंड के शांति इंडस्ट्रियल एस्टेट में लगी आग, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुलुंड के शांति इंडस्ट्रियल एस्टेट में लगी आग, कोई हताहत नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 04 Feb 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
शांति इंडस्ट्रियल स्टेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के मुलुंड क्षेत्र में बने शांति इंडस्ट्रियल एस्टेट में शनिवार रात को आग लग गई। इंडस्ट्री के पहले फ्लोर पर लगी आग अब दूसरे फ्लोर तक फैल चुकी है। बीएमसी के आपदा नियंत्रण विभाग के अधिकारी ने बताया कि मामले में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटनास्थल पर दमकल की आठ गाड़ियों सहित आठ पानी के टैंकर भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा- रात 9 बजे के करीब मुलुंड के शांति एजेंसी और कुछ औद्योगिक दुकानों में आग लग गई थी। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं दूसरी ओर ठाणे के पास भिवंडी के मंकोली नाका क्षेत्र के एक गोडाउन पर आग लग गई है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि भिवंडी, उल्हासनगर, बदलापुर और कल्याण की दमकल टीम सुबह तीन बजे से आग बुझाने के ऑपरेशन में लगीं हुई है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पाने में अभी थोड़ा समय और लग सकता है।
विज्ञापन