{"_id":"5f3f979bd15a670a81678926","slug":"fire-broke-out-at-seven-storey-building-in-south-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: व्यावसायिक इमारत में लगी आग, छह लोगों को बचाया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: व्यावसायिक इमारत में लगी आग, छह लोगों को बचाया गया
Fri, 21 Aug 2020 07:02 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 21 Aug 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
दक्षिण मुंबई में स्थित सात मंजिला एक व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार दोपहर को आग लगने के बाद छह व्यक्तियों को बचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मस्जिद बंदर स्टेशन (पूर्व) के बाहर ‘राज गौर’ इमारत में अपराह्न दो बजे के आसपास आग लगने के बाद इमारत में धुआं भर गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर दमकल की कम से कम पांच गाड़ियां पहुंची और पैंतालीस मिनट में आग पर काबू पाया गया। अधिकारी ने कहा कि चौथी मंजिल पर एक महिला समेत चार लोग खुद को बचाने के लिए खिड़की की ग्रिल पर चढ़ गए थे जिन्हें बचा लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दूसरी मंजिल और सीढ़ियों पर फंसे एक-एक व्यक्ति को बचाया गया। अधिकारी ने कहा कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
इमारत में एक कंपनी के कार्यालय के कर्मचारी ने कहा कि भूतल पर बिजली मीटर में आग लगी और बिजली के तारों से ऊपर की मंजिल तक पहुंच गई।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ऐसा लगता है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी।
A fire broke out at Raj Gaur Chamber building in Masjid Bander area of Mumbai, Maharashtra at around 2 pm today. The fire was extinguished within 26 minutes. No injuries reported in the incident: Mumbai Fire Brigade pic.twitter.com/CKZ1mfFLeF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 21, 2020
