फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fire broke out at private hospital in Dindigul Tamil Nadu

Tamil Nadu: डिंडीगुल के निजी अस्पताल में लगी भीषण आग, मरीज और कर्मचारी सभी सुरक्षित

Wed, 05 Nov 2025 11:49 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडीगुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडीगुल Published by: लव गौर Updated Wed, 05 Nov 2025 11:49 PM IST
सार

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित एक निजी अस्पताल में भीषण आग लग गई। आग की घटना के बाद पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। राहत बात की बात यह है कि आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। 

विज्ञापन
fire broke out at private hospital in Dindigul Tamil Nadu
आग की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

तमिलनाडु के डिंडीगुल में एक निजी अस्पताल में भीषण आग लग गई। आग की घटना के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। लोग इधर से उधर भागने लगे। सूचना के बाद मौके पर तुरंत अग्निशमन एवं बचावकर्मी पहुंचे, जिन्होंने वक्त रहते आग पर काबू पा लिया। 
विज्ञापन


शॉर्ट-सर्किट बताई जा रही आग लगने की वजह
एक पुलिस ने बताया कि बुधवार (05 नवंबर) को यहां एक निजी अस्पताल में आग लग गई, जिसे अग्निशमन एवं बचाव सेवा कर्मियों ने तुरंत बुझा दिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पलानी रोड पर स्थित अस्पताल में लगी आग
हादसे के वक्त अस्पताल की छत के पास लगा एक बोर्ड गिर गया, जिससे किसी को कोई चोट नहीं आई। उन्होंने कहा, "मरीज और अस्पताल के कर्मचारियों सहित सभी सुरक्षित हैं।" उन्होंने आगे बताया कि इस घटना के कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। यह निजी अस्पताल पलानी रोड पर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed