{"_id":"616558908ebc3ed3381fd6bb","slug":"fire-broke-out-at-chief-minister-mamata-banerjee-office-on-14th-floor-of-bengal-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दफ्तर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दफ्तर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका
Tue, 12 Oct 2021 03:12 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Tue, 12 Oct 2021 03:12 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल सचिवालय की 14वीं मंजिल पर स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यालय में मंगलवार को आग लग गई। इस हादसे में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यालय में मंगलवार को आग लग गई। कोलकाता में सचिवालय की 14वीं मंजिल पर स्थित मुख्यमंत्री दफ्तर में दोपहर 12 बजे के आसपास आग लग गई। नीचे काम कर रहे मजदूरों ने बिल्डिंग से धुआं निकलते देखा। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन
आनन-फानन में दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। शुरुआती दौर में आग लगने की जानकारी मिलने से टीम ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दुर्गा पूजा की छुट्टी के कारण सचिवालय बंद रहने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
आग लगने की घटना के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। फिलहाल दफ्तर में किसी तरह के नुकसान की भी खबर नहीं लगी है।
विज्ञापन