फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire breaks out in flat in Kandivali high-rise, eight rescued; three admitted to ICU

Maharashtra: जोगेश्वरी के बाद अब कांदिवली में ऊंची इमारत में लगी आग; आठ लोग बचाए गए, तीन का ICU में इलाज जारी

Sun, 26 Oct 2025 05:03 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 26 Oct 2025 05:03 PM IST
सार

मुंबई के कांदिवली इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने के बाद कुल आठ लोगों को बचाया गया है। वहीं इस घटना में तीन लोगों को सांस लेने की दिक्कत के कारण आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इससे दो दिन पहले जोगेश्वरी पश्चिम इलाके में भी एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई थी।

विज्ञापन
Fire breaks out in flat in Kandivali high-rise, eight rescued; three admitted to ICU
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई के कांदिवली पश्चिम इलाके में रविवार सुबह एक ऊंची इमारत के फ्लैट में आग लगने की घटना हुई। इस हादसे में आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन लोगों को धुएं से दम घुटने के कारण आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - ASEAN Summit: 'आसियान भारत की एक्ट ईस्ट नीति का मुख्य स्तंभ', पीएम मोदी ने सम्मेलन को वर्चुअली किया संबोधित
विज्ञापन


फ्लैट के हॉल में लगी थी आग
यह आग शंकर लेन स्थित 16 मंजिला 'अग्रवाल रेजीडेंसी' इमारत के दूसरे फ्लोर पर बने एक फ्लैट में सुबह करीब 7 बजकर 45 मिनट पर लगी। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग फ्लैट के हॉल में लगी थी और यह बिजली की वायरिंग, लकड़ी के फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान तक सीमित थी। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और यह पूरी तरह 8 बजकर 5 मिनट पर बुझा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पुरुष, तीन महिलाएं और तीन बच्चे बचाए गए
दमकलकर्मियों ने इमारत से आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें दो पुरुष, तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि चिंतन अभय कोठारी, ख्याति चिंतन कोठारी और ज्योति अभय कोठारी को धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके चलते उन्हें मलाड (पश्चिम) के टुंगा अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, तीनों की हालत स्थिर है।


पांच लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत
बाकी पांच लोगों- पार्थ कोठारी, ऋद्धि पार्थ कोठारी, आयरा पार्थ कोठारी, प्रांज पार्थ कोठारी और महावीर चिंतन कोठारी को हल्की सांस लेने में दिक्कत हुई थी। इन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।

यह भी पढ़ें - महिला डॉक्टर आत्महत्या मामला: पंकजा मुंडे ने बीड में मृतका परिजनों से की मुलाकात, न्याय दिलाने का दिया आश्वासन

दो दिन पहले जोगेश्वरी में बहुमंजिला इमारत में लगी थी आग
इससे पहले गुरुवार को मुंबई के पश्चिमी उपनगर जोगेश्वरी पश्चिम में एक बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लग गई थी। जानकारी के मुताबिक, गांधी स्कूल के पास जेएनएस बिजनेस सेंटर में सुबह करीब 10.50 बजे लगी थी, हालांकि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed