{"_id":"577495144f1c1b576179b7fd","slug":"fire-breaks-out-in-a-medical-store-in-andheri-west-eight-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, आठ लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई: मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, आठ लोगों की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Jun 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
अंधेरी वेस्ट में लगी आग
- फोटो : ANI
मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित एक मेडिकल स्टोर की दुकान में भीषण आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस के जनसूचना अधिकारी अशोक दुधे ने बताया गुरुवार सुबह अंधेरी वेस्ट के जुही गली में स्थित मेडिकल स्टोर में आग लग गई। यह दुकान पहली मंजिल पर स्थित थी। आग की वजह से आठ लोगों की मौत और एक व्यक्ति गंभीर रुप से झुलस गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है वह उसी मकान में रहते थे जिसमें मेडिकल स्टोर स्थित था। ये परिवार मकान के पहली और दूसरी मंजिल पर रहता था जिससे कि वह आग में घिर गए।
विज्ञापन
Trending Videos
परिवार हुआ हादसे का शिकार
दुकान के ऊपरी मंजिल पर रहता था परिवा
- फोटो : ANI
दमकल विभाग के अधिकारियों ने इस बात की आशंका जाहिर की कि आग दुकान में रखे एक सिलेण्डर में धमाका होने की वजह से लगा होगा, लेकिन उन्होंने पुख्ता तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 6:15 बजे दमकल विभाग को एक फोन आया जिसमें मेडिकर स्टोर में आग लगने की जानकारी दी गई थी। सूचना मिलते ही तुरंत दमकल की गाड़ियों को घटना स्थल की ओर रवाना कर दिया गया था।
उन्होंने बताय कि एक टैंकर के साथ दो अम्बुलेंस को भी घटना स्थल पर भेजा गया था। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन इस दुर्घटना में आठ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस दौरान एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया जिसे पास के ही कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published By: Amit Tiwari