फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire breaks out in a five storey building in Mumbai Jhaveri Bazar area latest news in hindi

Mumbai Fire: मुंबई में पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, फंसे लोगों का किया गया रेस्क्यू

Fri, 09 Jun 2023 06:38 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 09 Jun 2023 06:38 AM IST
सार

आग लगने की सूचना पर दमकल की 12 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बिल्डिंग में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

विज्ञापन
Fire breaks out in a five storey building in Mumbai Jhaveri Bazar area latest news in hindi
इमारत में लगी आग - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण मुंबई के कलबादेवी इलाके में गुरुवार देर रात सात मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। राहत की बात रही कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि मशहूर मुंबादेवी मंदिर के पास धनजी स्ट्रीट पर स्थित इमारत में देर रात करीब डेढ़ बजे आग लगी थी। इमारत के अंदर फंसे कई लोगों को बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त परिसर के अंदर 50 से 60 लोग फंसे थे, लेकिन पास की इमारत की सीढ़ियों का प्रयोग कर दमकल कर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटनास्थल पर दमकल की 12 गाड़ियों ने मोर्चा संभाला और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


अधिकारी ने बताया कि पहली और दूसरी मंजिल की छत का कुछ हिस्सा और सीढ़ी का एक हिस्सा ढह गया है, इसलिए एहतियात के तौर पर आग बुझाने का अभियान इमारत के बाहर से चलाया गया। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि आग बेसमेंट से शुरू हुई थी और देखते ही देखते पांचवीं मंजिल तक फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed