{"_id":"6404af0db765981dcb0b1c83","slug":"fire-breaks-out-in-a-firecracker-shed-near-sivanarpuram-village-in-cuddalore-district-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक महिला की मौत, पांच घायल, सीएम ने किया मुआवजे का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक महिला की मौत, पांच घायल, सीएम ने किया मुआवजे का एलान
Mon, 06 Mar 2023 01:10 AM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:10 AM IST
सार
कुड्डालोर के जिला कलेक्टर के बालासुब्रमण्यम ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसमें एक महिला की मौत हो गई है और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकलर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में रविवार को एक पटाखे की फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। यह घटना जिले के शिवनारपुरम गांव के पास हुई। घटना की जानकारी मिलके ही पुलिस और जिले के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
कुड्डालोर के जिला कलेक्टर के बालासुब्रमण्यम ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसमें एक महिला की मौत हो गई है और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
सीएन ने जताया शोक, मुआवजे का किया एलान
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये की राहत देने की घोषणा की। उन्होंने मुख्यमंत्री जन राहत कोष से घायलों में से प्रत्येक महिला को 50-50 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन