फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fire breaks out at a residential building near dreamland cinema, fire tenders are on spot

मुंबई की रिहायशी इमारत में लगी आग, पांच लोगों ने की दम घुटने की शिकायत

Sun, 13 Oct 2019 07:54 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 13 Oct 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
fire breaks out at a residential building near dreamland cinema, fire tenders are on spot
मुंबई की रिहायशी इमारत में लगी आग - फोटो : ANI

विज्ञापन

मुंबई के ग्रांट रोड इलाके में पांच मंजिल की एक व्यावसायिक इमारत में रविवार को भीषण आग लग गई। घटना में एक दमकल कर्मी सहित पांच लोगों ने दम घुटने की शिकायत की, जबकि एक दमकल कर्मी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग को सुबह करीब छह बजे आदित्य आर्केड इमारत में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस के साथ दमकल विभाग का दल मौके पर पहुंचा। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही आग लगी, परिसर में धुंआ भर गया। वहां मौजूद लोगों में से कुछ ने दम घुटने की शिकायत की।

विज्ञापन


दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग इमारत के भूतल और पहली मंजिल तक फैल गई।

मुख्य अग्नि शमन अधिकारी पी एस रहंगदले ने बताया, ‘आग की सूचना सुबह छह बजकर छह मिनट पर मिली। यह स्तर-4 की आग थी। आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव अभियान जारी है। अभी तक किसी की जान जाने की सूचना नहीं है।’ उन्होंने कहा कि आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed