{"_id":"608c8c9b1324eb4ef21b0381","slug":"fire-breaks-out-at-a-covid-19-care-centre-in-bharuch","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: भरूच में कोविड-19 अस्पताल में लगी आग, 16 मरीजों और दो नर्सों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: भरूच में कोविड-19 अस्पताल में लगी आग, 16 मरीजों और दो नर्सों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
Sat, 01 May 2021 04:32 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरूच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरूच
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 01 May 2021 04:32 AM IST
सार
हादसे के बाद मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा।
विज्ञापन
भरूच स्थित कोविड अस्पताल में लगी आग
- फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात के भरूच में एक कोविड 19 अस्पताल में आग लग गई। इस घटना में 18 लोगों की मौत हुई है। घटना के बाद मरीजों को यहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि आग शुक्रवार (30 अप्रैल) देर रात 12:30 से एक बजे के बीच लगी। इस घटना में कई मरीज घायल भी हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने पहुंच गईं। पटेल वेलफेयर अस्पताल की पहली मंजिल में कोरोना मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया था।
भरूच के एसपी राजेंद्रसिंह चुडास्मा ने बताया कि इस अस्पताल के कोविड वार्ड में इलाज करा रहे 14 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, दो नर्सों ने भी अपनी जान गंवा दी। करीब 50 लोगों को रेस्क्यू किया गया और उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, चार मंजिला यह अस्पताल भरूच-जंबूसर हाईवे पर स्थित है। इसे एक ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है। फायर ऑफिसर शैलेश संसिया ने बताया कि अस्पताल की पहली मंजिल पर कोविड वार्ड बनाया गया था। एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। साथ ही, फायर फाइटर्स और स्थानीय लोगों की मदद से करीब 50 लोगों को बचा लिया गया।
अस्पताल के डॉक्टरों ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया। कोविड केयर सेंटर के ट्रस्टी जुबेर पटेल ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है, जो सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि पूरे भरूच के लिए है। पुलिस और प्रशासन की मदद से हमने मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया। 14 मरीजों और दो नर्सों ने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी।

Gujarat| Fire breaks out at a COVID-19 care centre in Bharuch. Affected patients are being shifted to nearby hospitals. Details awaited. pic.twitter.com/pq88J0eRXY
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 30, 2021