{"_id":"5751c2ed4f1c1b2438109a8b","slug":"fire-and-firing-in-rampur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामपुरः सौ रुपये के विवाद में दो पक्षों में बवाल, पथराव-आगजनी और फायरिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रामपुरः सौ रुपये के विवाद में दो पक्षों में बवाल, पथराव-आगजनी और फायरिंग
ब्यूरो / अमर उजाला, रामपुर
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
रामपुर
- फोटो : amar ujala
बच्चों के मामूली विवाद में शुक्रवार की सुबह रामपुर शहर के पुराना गंज स्थित कुम्हारों वाली गली गुस्से की आग में धधक उठी। दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद पथराव, आगजनी और फायरिंग होने लगी। दहशत में लोग घरों में जा छिपे।
विज्ञापन
गली में खड़ी पांच मोटर साइकिलें जलकर खाक हो गईं। हवाई फायरिंग में एक युवक के हाथ में छर्रा जा लगा, जबकि कई बाल-बाल बचे। पुलिस ने आरएसएस के नगर कार्यवाह सहित कई को हिरासत में लिया है। एक पक्ष से पंद्रह नामजद सहित बीस लोगों के खिलाफ गंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उधर, कुम्हारों वाली गली सहित पुराना गंज में घटना के बाद तनाव को देखते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
गंज थाना क्षेत्र में पुराना गंज स्थित कुम्हारों वाली गली निवासी अनवर का मोहल्ले के ही छोटे से विवाद था। दो दिन पहले मारपीट भी हुई थी। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह समझौता कराने के लिए अनवर की ओर से कुछ लोग मुहल्ले में पहुंचे थे।
विज्ञापन
अनवर के दरवाजे इन लोगों की बाइकें खड़ी थी। बताते हैं कि बातचीत के दौरान ही दोनों समुदायों के बीच गालीगलौज शुरू हो गई। इसी के साथ मारपीट होने लगी। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। कुछ लोगों ने फायरिंग भी शुरू कर दी जिससे भगदड़ मच गई।
इसके बाद गली में खड़ी मोटर साइकिलों को आग के हवाले कर दिया। इस बवाल से जहां कुम्हारों वाली गली में दहशत फैल गई, वहीं आग की तरह घटना पूरे शहर में फैल गई।
जानकारी मिलते ही गंज एसओ जीत सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। दमकल भी पहुंच गई और बाइकों में लगी आग बुझाई। वहीं सीओ सिटी आले हसन भी कई थानों की फोर्स लेकर पहुंच गए। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा। पूरा मोहल्ला छावनी में बदल गया। पुलिस ने यहां पर रहने वाले आरएसएस के नगर कार्यवाह सुंदरलाल सिंहानिया सहित कई को हिरासत में ले लिया।
Trending Videos
सौ रुपये का मामूली विवाद
रामपुर
- फोटो : amar ujala
बताते हैं कि चार-पांच दिन पहले अनवार का लड़का मेहरबान सौ रुपये लेकर दुकान पर सामान लेने जा रहा था। आरोप है कि छोटे के बेटे कपिल ने उससे सौ रुपया छीन लिया। इसी बात पर दोनों परिवार आमने-सामने आ गए। दो दिन पूर्व भी विवाद हुआ था।
बजरंग दल नेता को पकड़ने पर भड़की महिलाएं
कुम्हारों वाली गली (पुराना गंज) में बवाल के बाद पुलिस ने यहां के निवासी आरएसएस के नगर कार्यवाह सुंदरलाल सिंहानिया को हिरासत में ले लिया। आरएसएस के नगर कार्यवाह को कस्टडी में लेते ही परिवार सहित मुहल्ले की महिलाएं भड़क गई। महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों को घेर लिया। पुलिस से जमकर नोकझोंक की। पुलिस ने काफी देर तक समझाकर महिलाओं को शांत किया।