{"_id":"5abf50514f1c1b95618b4a03","slug":"fir-registered-against-pralhad-joshifor-comparing-sadarsofa-area-of-hubbali-with-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: भाजपा सांसद के खिलाफ FIR, पाकिस्तान से की थी हुबली की तुलना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: भाजपा सांसद के खिलाफ FIR, पाकिस्तान से की थी हुबली की तुलना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली
Updated Sat, 31 Mar 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
प्रह्लाद जोशी
12 मई को कर्नाटक में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा जहां इस राज्य में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है वहीं भाजपा के ही धारवाड़ से सांसद प्रह्लाद जोशी ने उनके लिए परेशानी खड़ी कर दी है। सांसद प्रह्लाद जोशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
यह एफआईआर एक भाषण के दौरान हुबली के सदरसोफा क्षेत्र की तुलना पाकिस्तान से करने की वजह से की गई है। पिछले दिनों जहां अमित शाह ने गलती से सिद्धारमैया को सबसे भ्रष्ट कह दिया था, वहीं बाद में प्रह्लाद जोशी ने अमित शाह के एक भाषण का कन्नड़ में गलत ट्रांसलेट कर दिया था। उन्होंने कहा कि, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब, दलित और पिछड़ों के लिए कुछ भी नहीं करेंगे। वो देश को बर्बाद कर देंगे, आप उन्हें वोट दीजिये।'
विज्ञापन
प्रह्लाद जोशी ने इससे पहले भी एक ऐसा बयान दिया था जिसकी वजह से मुस्लिम समुदाय ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा था कि ज्यादातर मस्जिदों में गैर कानूनी तरीके से रखे हुए हथियार मिलते हैं।FIR registered against Pralhad Joshi, BJP MP from Dharwad, 'for comparing Sadarsofa area of Hubbali with Pakistan', in a speech he made in the district #Karnataka
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 31, 2018
जिसके बाद उनके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए मुस्लिम समुदाय ने मांग की थी। जाफेरसाब खाजी और मोहम्मद हनीफ हुल्लापडी जोकि सैदर स्ट्रीट के मस्जिद जमात के पदाधिकारी है उन्होंने कहा था कि सांसद का बयान समाज में नफरत फैला सकता है।
जाफेरसाब और हनीफ का कहना है कि गुरुसिद्दप्पा अंबीगेर की मौत व्यक्तिगत प्रतिद्वंद्विता में हुई थी। मगर जोशी ने इस घटना का इस्तेमाल दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने के लिए किया। उन्होंने कहा कि हुबली के मस्जिद संवैधानिक प्रावधान के आधार पर काम कर रहा है। जोशी ने उस सांप्रदायिक सौहार्द्र को खराब करने की कोशिश की है। उन्हें और उनके समर्थकों के खिलाफ उचित धाराओं में कार्यवाही की जानी चाहिए।
