फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR registered against Affinity Institute directors for irregularities in conducting JEE Main exam

JEE Main 2021: परीक्षा में गड़बड़ी मामले में एफनिटी इंस्टीट्यूट के निदेशकों के खिलाफ केस दर्ज, सात गिरफ्तार

Fri, 03 Sep 2021 07:08 PM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 03 Sep 2021 07:08 PM IST
सार

JEE Main 2021: सीबीआई ने जेईई मेन परीक्षा कराने में गड़बड़ी के आरोप में एफनिटी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही एजेंसी ने बृहस्पतिवार को देशभर में 20 ठिकानों पर छापे भी मारे। छापों में 25 लैपटॉप, सात पीसी, करीब 30 पोस्ट डेटेड चेक के साथ ही कई अहम दस्तावेज जब्त किए थे। शुक्रवार तक मामले सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
FIR registered against Affinity Institute directors for irregularities in conducting JEE Main exam
सीबीआई - फोटो : social media

विस्तार

सीबीआई ने जेईई मेन 2021 की परीक्षा (jee main 2021 exams) कराने में कथित गड़बड़ी के आरोप में एफनिटी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। साथ ही एजेंसी ने गुरुवार को देशभर में 20 ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। छापेमारी के बाद मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच टीम ने शुक्रवार को संस्थान निदेशकों और सहयोगियों समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि एक सितंबर को जांच एजेंसी ने इंस्टीट्यूट, इसके तीन निदेशकों सिद्धार्थ कृष्ण, विश्वंभर मणि त्रिपाठी और गोविंद वार्ष्णेय, उनके दलालों/ सहयोगियों और परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टाफ और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन


परीक्षा खत्म होते हीं 20 ठिकानों पर की छापेमारी
उन्होंने बताया कि एजेंसी छापे की कार्रवाई के लिए परीक्षा के खत्म होने का इंतजार कर रही थी। छापे की कार्रवाई दिल्ली-एनसीआर, पुणे, जमशेदपुर, इंदौर और बेंगलुरु में 20 जगहों पर की गई। उन्होंने बताया कि छापों के दौरान 25 लैपटॉप, सात कंप्यूटर, करीब 30 पोस्ट डेटेड चेक के साथ ही कई अहम दस्तावेज और उपकरण भी जब्त किए गए हैं। इनमें विभिन्न छात्रों के पीडीसी मार्कशीट भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन परीक्षा में छेड़छाड़ का आरोप
उन्होंने बताया कि आरोप है कि निदेशकों ने अन्य सहयोगियों और दलालों के साथ मिलकर जेईई मेन 2021 की ऑनलाइन परीक्षा में छेड़छाड़ की और प्रतियोगी छात्रों से बड़ी धनराशि लेकर उनके प्रश्न - पत्र हल करवाए। इस काम के लिए आरोपियों ने हरियाणा के सोनीपत में एक परीक्षा केंद्र को चुना था।

प्रति छात्र 12 से 15 लाख रुपये वसूलते
यह भी आरोप है कि आरोपी अपने बचाव के लिए प्रतियोगी छात्रों की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की मार्कशीट, उनकी आईडी, पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे थे। साथ ही उन्होंने छात्रों से पोस्ट डेटेड चेक भी लिए थे और दाखिला होने के बाद वे प्रति छात्रों से 12 से 15 लाख रुपये लेते। उन्होंने बताया कि इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच चल रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed