{"_id":"570c20f94f1c1b264b4a6ce3","slug":"fir-on-indian-national-congress-leader-and-assam-cm-tarun-gogoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेस कॉन्फ्रेस करने पर सीएम गोगोई के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रेस कॉन्फ्रेस करने पर सीएम गोगोई के खिलाफ एफआईआर
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Tue, 12 Apr 2016 03:41 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
चुनाव आयोग के निर्देश पर गुवाहाटी में प्रदेश के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के खिलाफ निर्वाचन कानून के तहत सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेस करने पर एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के समय ऐसा करना मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है। उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने कहा कि असम में चुनाव अधिकारियों ने गोगोई से कहा था कि मतदान खत्म होने से 48 घंटे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करना उचित नहीं है। लेकिन गोगोई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।
विज्ञापन
गोगोई ने चुनाव आयोग पर पक्षपाती होने का आरोप लगाया।