फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR has been registered against ex-Chairman of UP Shia Waqf Board Wasim Rizvi in Hyderabad AIMIM chief Asaduddin Owaisi complaint against him yesterday 

वसीम रिजवी की मुश्किलें बढ़ीं: ओवैसी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज, पैगंबर के खिलाफ किताब में आपत्तिजनक बातें लिखने का आरोप

Thu, 18 Nov 2021 08:37 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 18 Nov 2021 08:37 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी की मुश्किलें बढ़ी गई हैं। बुधवार को ओवैसी ने उनके खिलाफ शिकायत की थी और आज यानी गुरुवार को रिजवी के खिलाफ हैदराबाद में एफआईआर दर्ज हो गया है। बता दें कि रिजवी पर अपनी किताब में पैगंबर के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखने का आरोप है। 

विज्ञापन
FIR has been registered against ex-Chairman of UP Shia Waqf Board Wasim Rizvi in Hyderabad AIMIM chief Asaduddin Owaisi complaint against him yesterday 
असदुद्दीन ओवैसी और वसीम रिजवी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ हैदराबाद में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बुधवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रिजवी के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। इस दौरान वह यहां के पुलिस कमीश्नर से मिले और रिजवी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन


ओवैसी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि उन्हें (रिजवी) जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। दरअसल, रिजवी पर आरोप है कि उन्होंने अपनी किताब 'मोहम्मद' में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी हैं।
विज्ञापन


क्या है किताब पर विवाद?
वसीम रिजवी ने गाजियाबाद के डासना के महाकाली मंदिर में दर्शन करने के बाद महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती से अपनी विवादित किताब 'मोहम्मद' का विमोचन कराया था। उनका दावा है कि 'इस्लाम दुनिया में क्यों आया और इतना आतंकवादी विचार क्यों रखता है?' इसी बात को यह किताब उजागर करती है। इसके अलावा उनका दावा है कि ये किताब पैगंबर मोहम्मद साहब के चरित्र को भी उजागर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी विवादों में रहे हैं रिजवी
वसीम रिजवी पहले भी विवादों में रहे थे। उन्होंने कुरान की 26 आयतें हटाने की वकालत की थी और इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका तर्क था कि कुरान की 26 आयतें आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को खारिज कर दिया था। शीर्ष कोर्ट ने रिजवी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed