{"_id":"633817d8febfe92c9d65fff6","slug":"fir-filed-at-chamarajanagar-police-station-against-congress-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कार्यकर्ता पर FIR दर्ज, PayCM पोस्टर लगा टीशर्ट पहनने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कार्यकर्ता पर FIR दर्ज, PayCM पोस्टर लगा टीशर्ट पहनने का आरोप
Sat, 01 Oct 2022 04:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 01 Oct 2022 04:16 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में PayCM विवाद थमता नहीं दिख रहा है। ताजा मामला कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ा हुआ है। इस यात्रा में शामिल एक कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ चामराजनगर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल अक्षय कुमार ने जो टी-शर्ट पहन रखी थी, उस पर 'PayCM' का पोस्टर लगा था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जैसे ही पुलिस के संज्ञान में ये बात आई कि उसने 'PayCM' का पोस्टर लगा टी-शर्ट पहन रखी है तुरंत पुलिस ने उसकी टी-शर्ट निकलवा दी थी। वहीं, पुलिस के इस रवैये को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़के हुए हैं। उन्होंने पुलिस और सीएम बोम्मई की आलोचना भी की।
विज्ञापन
भाजपा और जेडीएस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
वहीं, कर्नाटक के रामनगर जिले के चन्नापटना में विकास परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा और जेडीएस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों दलों के लोगों ने एक दूसरे पर पत्थर भी बरसाए। फिलहाल, मौके पर पुलिस बल मौजूद है।
विज्ञापन