फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR filed against BJP mla and his supporters for Protest against Moharram Procession in bareilly

मोहर्रम के जुलूस के विरोध पर बरेली में भाजपा विधायक और समर्थकों पर मुकदमा

Sun, 23 Sep 2018 06:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 23 Sep 2018 06:33 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against BJP mla and his supporters for Protest against Moharram Procession in bareilly
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के खिलाफ मोहर्रम के जुलूस का विरोध करने के मामले में कैंट और बिथरीचैनपुर पुलिस ने मुकदमे दर्ज किये हैं ।

विज्ञापन


मोहर्रम के जुलूस को लेकर हुए बवाल में दोनों थानों में कुल पांच मुकदमे दर्ज हुए । निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह ने बिथरी से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, उनके बेटे विक्की भरतौल, विधायक के करीबी गौरव सिंह अरमान, विजय यादव और विनोद दिवाकर समेत २५ अज्ञात के खिलाफ बलवा, जान से मारने की धमकी, लाईसेंसी असलहे को लहराने, सरकारी काम में बाधा डालना, शांति व्यवस्था बिगाडऩे समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मोहर्रम पर ताजियों के जुलूस को लेकर शुक्रवार को बिथरी और कैंट में जमकर बवाल हुआ था। दरअसल, सावन में कांवडय़ात्रा रोकने से उमरिया, कलारी और खजुरिया ब्रह्मïनान गांव में टकराव के हालात थे। कांवड़ यात्रा रोकने के बदले के तौर पर कलारी में ताजियों का जुलूस रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर हर हाल में कार्रवाई होगी। चाहे वह कोई विधायक ही क्यों न हो। मुकदमें दर्ज हो चुके हैं, अब उनकी गिरफ्तारियां कराई जाएंगी। पुलिस किसी के दबाव में काम न करती है और न ही करेगी। (इनपुटः भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed