फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR against Union minister prahlad joshi family for cheating news in hindi

Karnataka: भाजपा का टिकट देने का वादा कर लाखों की ठगी, धोखाधड़ी के आरोप में प्रह्लाद जोशी के भाई पर FIR दर्ज

Fri, 18 Oct 2024 11:39 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 18 Oct 2024 11:39 AM IST
सार

सुनीता चौहान ने जब अपने पैसे वापस करने के लिए गोपाल जोशी पर दबाव बनाया तो उन्हें हमले की धमकियों और जाति आधारित दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। 17 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
FIR against Union minister prahlad joshi family for cheating news in hindi
प्रह्लाद जोशी - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ बंगलूरू में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। उनके भाई गोपाल जोशी पर एक महिला से लोकसभा चुनाव में भाजपा का टिकट देने का वादा कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। बंगलूरू में बसवेश्वरनगर पुलिस ने गोपाल जोशी, उनकी बहन विजयलक्ष्मी जोशी और बेटे अजय जोशी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता की पहचान सुनीता चौहान के तौर पर की गई है, जो पूर्व जेडीएस विधायक देवनंद चौहान की पत्नी हैं। उन्होंने बताया कि गोपाल जोशी ने उनसे बिजपुर क्षेत्र से भाजपा का टिकट दिलवाने का वादा किया था, जिसके लिए महिला ने 25 लाख रुपये भी दिए। 
विज्ञापन


एफआईआर में खुलासा किया गया कि गोपाल जोशी ने टिकट के लिए पहले पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। सुनीता चौहान ने जब अपने पैसे वापस करने के लिए गोपाल जोशी पर दबाव बनाया तो उन्हें हमले की धमकियों और जाति आधारित दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। 17 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया और पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।  हालांकि, अभी तक गोपाल जोशी, उनकी बहन और बेटे ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस मामले में केंद्रीय मंत्री के परिजनों के शामिल होने के कारण यह सुर्खियों में है। 
विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य मंत्री ने दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री जी परमेश्वर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "कुछ आरोपी गिरफ्तार हो गए और वे अभी गोपाल जोशी को ढूंढ रहे हैं। एक बार उनकी गिरफ्तारी हो जाए तो हम उनके बारे में ज्यादा जान पाएंगे। गोपाल जोशी फिलहाल फरार हैं। एक बार जांच पूरी हो जाए, तो हमें मालूम चल जाएगा कि इसमें कौन-कौन शामिल है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed