फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR against singer Abhijeet for abusing woman journalist

गायक अभिजीत की मुश्किलें बढ़ीं, एफआईआर दर्ज

Fri, 15 Jul 2016 06:02 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jul 2016 06:02 AM IST
विज्ञापन
FIR against singer Abhijeet for abusing woman journalist
- फोटो : indianExpress

बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का विवादों से पुराना नाता है। खबर है कि अभिजीत के खिलाफ पुलिस ने सार्वजनिक रूप से अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में एएफआईआर दर्ज की है। अभिजीत के खिलाफ साइबर सेल में आदमी पार्टी की नेता प्रीती शर्मा मेनन ने शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद पुलिस ने अभिजीत के खिलाफ सूचना एवं प्रद्योगिकी एक्ट के सेक्शन 7 व आईपीसी की धारा 500 व 5009  के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता प्रीती के मुताबिक उन्होंने पुलिस कमिश्नर को इस बारे में ट्वीट कर शिकायत की थी। उन्होंने अपने शिकायत में गायक अभिजीत के द्वारा महिला पत्रकार को अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। दरअसल में अभिजीत उस वक्त विवादों में आ गए थे जब उन्होंने चेन्नई में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या के बाद अपने ट्वीटर अकाउंट पर मामले को लव-जिहाद का बताया था। इस पर महिला पत्रकार समेत अन्य लोगों ने अभिजीत को सलाह दी थी कि वह सांप्रदायिक उन्माद न भड़काएं।
विज्ञापन


इसी बात पर अभिजीत की ट्वीटर पर बहस होने लगी और बहस के दौरान उन्होंने स्वाति चतुर्वेदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। स्वाति ने अभीजित के खिलाफ दिल्ली के वसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज करायी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed