फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR against Bengal minister, TMC leader over Jadavpur University violence News In Hindi

West Bengal: जादवपुर हिंसा पर घिरी बंगाल सरकार, मंत्री ब्रत्य बसु और टीएमसी नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 07 Mar 2025 02:36 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 07 Mar 2025 02:36 AM IST
सार

जादवपुर विश्वविद्यालय हिंसा मामले में विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा। इसी बीच मामले में पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु और टीएमसी नेता ओम प्रकाश मिश्रा के खिलाफ जादवपुर विश्वविद्यालय में हुई हिंसा की घटना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
FIR against Bengal minister, TMC leader over Jadavpur University violence News In Hindi
जादवपुर विश्वविद्यालय विवाद - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय में हुई हिंसा मामले ने राज्य की सियासी पारा को हाई कर रखा है। इसी सिलसिले में बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु और टीएमसी नेता ओम प्रकाश मिश्रा के खिलाफ जादवपुर विश्वविद्यालय में हुई हिंसा की घटना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बता दें कि यह मामला एक मार्च को हुई हिंसा से जुड़ा है, जिसमें एक छात्र घायल हो गया था।

विज्ञापन

जादवपुर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज
जादवपुर पुलिस स्टेशन में एक छात्र की शिकायत पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसने घटना के दौरान चोटें खाई थीं। शिकायत में मंत्री के कार चालक और अन्य लोगों का भी नाम शामिल किया गया है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने ठहराया जिम्मेदार
साथ ही जादवपुर विश्वविद्यालय में राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के साथ बदसलूकी और उसके बाद हिंसा के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य पुलिस के गुप्तचर विभाग की विफलता को जिम्मेदार ठहराया था। कोर्ट का मानना था कि गुप्तचरों की इस तरह की भूमिका के कारण भविष्य में और भी बुरी घटनाएं हो सकती हैं। अदालत ने कहा कि ऐसा हुआ तो पड़ोसी देश जैसी स्थिति बन जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर पूरे घटना पर
गौरतलब है कि बीते एक मार्च को जादवपुर विश्वविद्यालय में ब्रात्य बसु के साथ बदसलूकी की गई थी। उन्हें चोट भी आई थी और इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा था। जादवपुर में शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दो छात्र भी घायल हो गए थे। शनिवार शाम को इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में रात में भी हिंसा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed