{"_id":"5bb4dad4867a557fe67e3060","slug":"fines-of-5-million-rupees-on-federal-bank-for-violation-of-many-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई नियमों के उल्लंघन के लिए फेडरल बैंक पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कई नियमों के उल्लंघन के लिए फेडरल बैंक पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना
भाषा, मुंबई
Updated Wed, 03 Oct 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
federal bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण भारत के फेडरल बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक ने कई खामियों के लिए पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बैंक पर यह जुर्माना बड़े कर्ज लेने वाले के बारे में रिपोर्ट करने में चूक और ग्राहकों को मुआवजे का भुगतान नहीं करने और अन्य उल्लंघनों के लिए लगाया गया है। रिजर्व बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी।
केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि बैंक ने बड़े कर्ज पर सूचना संबंधी केंद्रीय रिपॉजिटरी (सीआरआईएलसी) पर रिपोर्टिंग संबंधी रिजर्व बैंक के नियमों का अनुपालन नहीं किया। इसके अलावा बैंक ने जोखिम आधारित निगरानी आकलन पर भी रिजर्व बैंक को रिपोर्ट करने में चूक की।
साथ ही बैंक ने ग्राहकों की एटीएम संबंधी शिकायतों के निपटान में देरी के लिए जुर्माना भी नहीं चुकाया। इसके अलावा बैंक ने अपने ग्राहक को जानिये (केवाईसी) तथा मनी लांड्रिंग रोधक नियमों के अनुपालन में भी चूक की।